बजट को लेकर बीजेपी सरकार पर गरजे अखिलेश यादव बोले-ये ही हाल रहा तो लोहे पर पीतल चढ़ा कर जेवर बनाने पड़ेंगे – Zee News

Budget 2026 Reaction: अखिलेश यादव ने बजट को लेकर कहा कि बीजेपी सरकार से उम्मीद नहीं है. उनकी बजट से क्या उम्मीद होगी. बजट के माघ्यम से बीजेपी अपने लोगों को सेट करती है.
Trending Photos
Akhilesh Yadav on Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “ये गरीब किसान और गांव में रहने वाले लोगों के समझ से बाहर बजट है.  ये बजट गरीब का पेट नहीं भर सकती है. नौकरी रोजगार दिए नहीं… सपने दिखाने वाले बजट है. उन्होंने कहा कि जब बीजेपी सरकार से ही कोई उम्मीद नहीं है, तो उसके बजट से भी किसी तरह की उम्मीद नहीं की जा सकती. 

उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक पेश किए गए बजट केवल 5 फीसदी लोगों के लिए बजट बनाती है. हित में बनाए गए हैं, जबकि देश की बड़ी आबादी, जिनमें गरीब, किसान और युवा शामिल हैं, वह लगातार उपेक्षित रही है. सपा प्रमुख ने कहा कि गरीब की समझ से परे है ये बजट. वे बोले- ये ही हाल रहा तो लोहे पर पीतल चढ़ा कर जेवर बनाने पड़ेंगे. 

किसान को लेकर बोले
अखिलेश ने आरोप लगाया कि बजट के माध्यम से बीजेपी अपने लोगों को सेट करती है और उनकी आर्थिक तरक्की सुनिश्चित करती है, जबकि गरीबों और वंचितों की हालत जस की तस बनी रहती है. किसानों को कुछ नहीं मिला.

Add Zee News as a Preferred Source

अखिलेश ने उठाए सवाल
सरकार को उसके पुराने घोषणापत्र की याद दिलाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को खुद यह देखना चाहिए कि उसके वादों का क्या हुआ.  उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन शहरों को स्मार्ट सिटी बताया गया, वहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत यह है कि खराब पानी पीने से लोगों की जान तक चली गई. अच्छा बजट वह है जो गरीब के चेहरे पर मुस्कान और जीवन में खुशहाली लाए, और सरकार इसमें सफल नहीं रही.उन्होंने पूछा कि अगर यही विकास मॉडल है, तो फिर आम जनता को इसका क्या लाभ मिला.
Budget 2026 For UP: दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान, काशी से पटना के बीच बनेगा फ्रंट कॉरिडोर
 
Budget 2026 for UP: कैंसर और डायबिटीज की दवाइयां सस्ती, फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News