Budget 2026 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज यानी 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार पूर्णकालिक बजट (Union Budget 2026-27) पेश कर दिया है. यह इतिहास का दूसरा मौका है जब बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया गया. इस बजट में सेमीकंडक्टर और बायोफार्मा पर फोकस किया गया है, जबकि इनकम टैक्स के टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
यह बजट ऐसे समय में पेश हुआ है, जब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले दो वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है. हालांकि, अमेरिका के हाई टैरिफ और वैश्विक चुनौतियों के बीच 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को किसी भी हाल में लगातार 8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर बनाए रखनी होगी.
सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती देने की दिशा में कदम उठाए हैं, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे. इसके अलावा सरकार की ओर से 7 रेल कॉरिडोर, देश में तीन नए एम्स और 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाने का ऐलान किया गया है.
Defence Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए आम बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है. इसमें से 2.19 लाख करोड़ कैपिटल बजट है, जिसमें रिकॉर्ड 22 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.
Income Tax Budget 2026: इस बार इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि नया कानून में कुछ कानूनी प्रावधान सकारात्मक माने जा रहे हैं.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट पेश कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीतारमण के लगभग 85 मिनट के बजट भाषण को ‘ऐतिहासिक और भविष्योन्मुखी’ बताया. भाषण की शुरुआत गुरु रविदास को श्रद्धांजलि देते हुए और माघ पूर्णिमा के उल्लेख के साथ हुई. हालांकि, वित्त मंत्री के इस बार के बजट भाषण में किसी तरह की कविता या तमिल कवि तिरुवल्लुवर और कन्नड़ संत बसवन्ना आदि का संदर्भ नहीं दिया गया, जिनका उनके पहले के बजट भाषणों में उल्लेख रहा है. इस बार के भाषण में वित्त मंत्री का पूरा ध्यान निवेश, विकास पर रहा.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बजट 2026-27 रास नहीं आया. उन्होंने कहा है कि 2026-27 का केंद्रीय बजट दिशाहीन, जनविरोधी है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव है. इसके अलावा, बजट में आम लोगों और उनके राज्य के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा कि बजट में पश्चिम बंगाल के लिए भी कुछ नहीं है. उन्होंने बताया कि यह बजट झूठ का पुलिंदा है. अक्षमता का प्रतीक है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.