जनवरी 2026 में टाटा नेक्सन बनी देश की नंबर-1 कार: रिकॉर्ड 23,365 यूनिट्स बिकीं, मारुति की डिजायर को पीछे छोड़ा – Dainik Bhaskar

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में SUV का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। साल 2026 की शुरुआत टाटा मोटर्स के लिए अच्छी रही है। टाटा नेक्सॉन ने जनवरी महीने में मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार डिजायर को पीछे छोड़कर नंबर-1 का पायदान हासिल कर लिया है।
जनवरी 2026 में टाटा नेक्सॉन ने अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल दर्ज की है। पिछले महीने नेक्सॉन की कुल 23,365 यूनिट्स बिकीं। वहीं मारुति डिजायर 19,629 यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। भारतीय पैसेंजर व्हीकल (PV) मार्केट में अब SUV सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर करीब 55% हो गई है।
नेक्सॉन और पंच ने नया रिकॉर्ड बनाया
जनवरी में टाटा मोटर्स की दो सबसे पॉपुलर SUV नेक्सॉन और पंच दोनों ने ही अपनी अब तक की सबसे अच्छी मंथली सेल दर्ज की है। जहां नेक्सॉन की सेल 23 हजार यूनिट्स के पार निकल गई। वहीं टाटा पंच की भी 19,257 यूनिट्स बिकीं।
इसके साथ ही नेक्सॉन ने एक बड़ा माइलस्टोन भी पार कर लिया है। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद से नेक्सॉन की कुल बिक्री 10 लाख (10,00,000) यूनिट्स के पार भी पहुंच गई है। वहीं टाटा पंच ने भी महज चार साल और तीन महीने के भीतर 7 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
टॉप-10 में मारुति का दबदबा बरकरार
भले ही नेक्सॉन नंबर-1 पर रही हो, लेकिन टॉप-10 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा कारें हैं। टॉप-10 लिस्ट में शामिल सभी नॉन-SUV मॉडल्स- सेडान, हैचबैक और एमपीवी अकेले मारुति सुजुकी के ही हैं।
टाटा और हुंडई के पोर्टफोलियो में हैचबैक मॉडल्स होने के बावजूद वे टॉप लिस्ट में जगह नहीं बना पाए हैं। जनवरी में मारुति की अर्टिगा (MPV) की 17,892 यूनिट्स, स्विफ्ट की 17,806 यूनिट्स और बलेनो की 16,782 यूनिट्स बिकीं हैं।
जनवरी 2026 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारें
सोर्स – इंडस्ट्री
SUV सेगमेंट में कड़ी टक्कर
मिड-साइज और कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मुकाबला काफी कड़ा हो गया है। हुंडई क्रेटा ने जनवरी में 17,921 यूनिट्स की सेल के साथ अपनी पकड़ मजबूत रखी है। वहीं नेक्सॉन की सीधी राइवल मारुति ब्रेजा 17,486 यूनिट्स के साथ लिस्ट में बनी हुई है।
महिंद्रा की स्कॉर्पियो (N और क्लासिक दोनों मिलाकर) की 15,542 यूनिट्स बिकीं, जबकि ‘विक्टोरिस’ SUV ने भी 15,240 यूनिट्स के साथ टॉप-10 में अपनी जगह बनाई।
55% बाजार पर SUV का कब्जा
भारतीय ग्राहकों की पसंद अब छोटी कारों (हैचबैक) से शिफ्ट होकर SUV की तरफ बढ़ रही है। देश के कुल पैसेंजर व्हीकल मार्केट में SUV का शेयर 55% तक पहुंच चुका है। इसमें महिंद्रा, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और हुंडई प्रमुख खिलाड़ी हैं।
2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो पूरे साल डिजायर की करीब 2.14 लाख यूनिट्स बिकी थीं और नेक्सॉन 2.02 लाख यूनिट्स के साथ दूसरे नंबर पर थी। लेकिन 2026 की शुरुआत में ही नेक्सॉन ने बढ़त बनाकर संकेत दे दिए हैं कि इस साल लड़ाई और दिलचस्प होने वाली है।
लोगों को क्यों पसंद आ रही है SUV?
हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, खराब सड़कों पर बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा स्पेस और ‘मस्कुलर’ लुक के कारण लोग अब हैचबैक के बजाय माइक्रो या कॉम्पैक्ट SUV को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News