Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'चुनाव आयोग BJP का आईटी सेल है…' EC से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 2 फरवरी दिन सोमवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो करीब 3 दिन चलेगी. संसद में ही आज राहुल गांधी बजट पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं. वहीं आज से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है.
उधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 7 फरवरी तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ की यात्रा पर रहेंगी. इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर सकती हैं. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 2 फरवरी दिन सोमवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो करीब 3 दिन चलेगी. संसद में ही आज राहुल गांधी बजट पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं. वहीं आज से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है.
उधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 7 फरवरी तक ओडिशा और छत्तीसगढ़ की यात्रा पर रहेंगी. इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर सकती हैं. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संसद में दिए बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘वह सेना को बदनाम करने की कोशिश नहीं कर रहे थे. वह आर्मी चीफ की किताब का एक हिस्सा पढ़ रहे थे. जब भी कोई ऐसी बात सामने आती है जिसे वे (बीजेपी) छिपाना चाहते हैं, तो वे हमेशा यही कहते हैं.’

#watch | Delhi: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's statement inside the Parliament, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "He was not trying to defame the Army. He was reading an excerpt from the book of the Army Chief. They (BJP) always say this whenever something comes out that… pic.twitter.com/eEIlF0aAVC
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने उनके रूम में पहुंचे. संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजू और अर्जुन राम मेघवाल भी लोकसभा स्पीकर कमरे में पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष के साथ सत्ता पक्ष की बैठक चल रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: यूनियन बजट 2026 पर DRDO के चेयरमैन समीर वी कामत ने कहा, ‘यह बजट डिफेंस सेक्टर के लिए बहुत अच्छा है. न सिर्फ स्वदेशी सिस्टम के लिए कैपिटल आउटले बढ़ाकर 1.39 लाख करोड़ रुपये किया गया है, बल्कि कुल मिलाकर इसे बढ़ाकर 2.19 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो देश के अंदर सिस्टम के डेवलपमेंट के लिए बहुत पॉजिटिव है. DRDO के मामले में, हमारा कैपिटल बजट भी 15.6% बढ़ाया गया है, जिससे हमें नई टेक्नोलॉजी और नए स्वदेशी सिस्टम डेवलप करने में मदद मिलेगी.’

#watch | Delhi: On #unionbudget2026, DRDO Chairman Samir V Kamat says, "The Budget is very good for the defence sector. Not only has the capital outlay been increased to Rs 1.39 lakh crores for indigenous systems but overall, it has been raised to Rs 2.19 lakh crores which is… pic.twitter.com/FkgmLQsOwk
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर जाएंगी, जहां वे सीईसी और दोनों चुनाव आयुक्तों के साथ SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगी और मीडिया से भी बात करेंगी. चुनाव आयोग से संतुष्ट नहीं होने पर ममता बनर्जी दिल्ली में कल अपने सभी सांसदों के साथ धरना प्रदर्शन भी कर सकती हैं.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जब बिहार विधानसभा के अंदर पहुंचे तो अंदर से उन्हें विधान सभा के अंदर व्हीलचेयर से ले जाया गया, क्योंकि उनके पैर के अंगूठे में गंभीर चोट है. तेजस्वी यादव को 4 दिन पहले पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण नाखून पूरी तरह उखड़ गया है. चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, इसीलिए उन्हें विधानसभा के अंदर व्हीलचेयर से ले जाया गया.
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में एनडीए के संसदीय दल की बैठक कल सुबह 9:30 बजे होगी. पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत एनडीए के सभी मंत्री और सांसद बैठक में मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी एनडीए के संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे.
सांगली के व्यस्त तिलक चौक इलाके में एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने कोहराम मचाया. अनियंत्रित कार गणपति पेठ से तिलक चौक तक पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहनों को रौंदती हुई निकल गई. इस टक्कर में दो से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि तीन से चार मोटरसाइकिलें पूरी तरह चकनाचूर हो गई हैं.

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की, जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है. तिलक चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना के बाद काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पार्टी की बैठक आज होगी. अजीत पवार के निधन की वजह से बांद्रा के MIG क्लब में होने वाली मीटिंग कैंसिल कर दी गई थी. यह मीटिंग आज मुंबई के टॉप पदाधिकारियों और MNS प्रेसिडेंट राज ठाकरे की मौजूदगी में होगी. 52 मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कैंडिडेट, डिपार्टमेंट प्रेसिडेंट और MNS लीडर मीटिंग में शामिल होंगे. म्युनिसिपल इलेक्शन में हार के बाद MNS की यह मीटिंग होगी. मीटिंग में हार के कारण और दूसरे मामलों पर चर्चा होगी.
राजस्थान के जयपुर जिले के जगतपुरा इलाके में चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. वहीं ड्राइवर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. घटना के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. दमकल की गाड़ी ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस ने यातायात को फिर से सुचारू कराया.
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेब आज कोलकाता में वीडियो लिंक के माध्यम से एक कार्यक्रम से जुड़कर भारत में अपना पहला संबोधन करेंगे. बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव हैं और वाजेब उससे पहले लगभग 300 चुनिंदा लोगों को अमेरिका से सीधे संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम एक किताब – Inshallah Bangladesh: The Story of an Unfinished Revolution पर चर्चा के इर्द-गिर्द केंद्रित है.

किताब के लेखक दीप हल्दर, साहिदुल हसन खोकोन और जयदीप मजूमदार हैं. यह संबोधन 23 जनवरी को दिल्ली में शेख हसीना के ऑडियो संदेश के कुछ दिनों बाद हो रहा है, जिसमें उन्होंने अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को ‘हत्यारा और फासीवादी’ कहा था और बांग्लादेश ने भारत सरकार से शेख हसीना को दिल्ली में सार्वजानिक भाषण करने की इजाजत पर ऐतराज जताया था.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान सरकार के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के फैसले पर ऐतराज जताया है. एक बयान में ICC ने कहा कि पाकिस्तान का रुख वैश्विक खेल आयोजनों के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है, जहां सभी टीमें निर्धारित शेड्यूल का पालन करेंगी.

ICC ने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से औपचारिक लिखित सूचना का इंतजार कर रही है, लेकिन चेतावनी भी दी पाकिस्तान अपने इस कदम के नतीजे का मतलब यकीनन समझ रहा होगा. ICC के अनुसार रविवार को लिया गया पाकिस्तान सरकार का यह कदम अंतरराष्ट्रीय खेल के नियमों को चुनौती देता है.

ICC ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान एक बीच के रास्ते को अपनाने की कोशिश करेगा.
भारत और चीन के बीच कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ा कदम उठाया गया है. एयर इंडिया ने शंघाई और नई दिल्ली के बीच डायरेक्ट उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू किया है. करीब 6 साल के अंतराल के बाद आज शंघाई के पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 230 यात्रियों के साथ बोइंग 787 ने उड़ान भरी. साल 2020 में भारत और चीन के बीच हवाई सेवाएं कोविड महामारी और गलवान हिंसा के कारण निलंबित कर दी गई थीं.
दलाई लामा ने ग्रैमी अवार्ड जीत लिया है. के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ अवार्ड जीतने वाले कलाकारों की सूची में पहली बार किसी आध्यात्मिक नेता का नाम शामिल हुआ है और वह नाम दलाई लामा का है.
लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी, जो करीब 3 दिन तक चलेगी. BJP की ओर से चर्चा की शुरुआत सर्बानंद सोनोवाल करेंगे. विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी आज संसद में बजट और अभिभाषण पर अपना पक्ष रख सकते हैं.

Discussion on the Motion of Thanks on the President's address will begin in the Lok Sabha today.Union Minister Sarbananda Sonowal will start the discussion from the BJP.Tejasvi Surya to second the motion.A total of 18 hours has been allotted for the discussion.PM Narendra… pic.twitter.com/WCxyw6qcDZ
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News