Monsoon Tracker: देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसका असर कई राज्यों में साफ दिखाई देने लगा है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लेकर अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों तक भारी बारिश हो रही है. कुछ जगहों पर बाढ़ जैसे हालात भी बन गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान 19 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना है. कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.
आईएमडी के ताजा मॉनसून ट्रैकर और मैप के अनुसार 25 जून तक मॉनसून की उत्तरी सीमा अरब सागर से होते हुए सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज, मोतिहारी और नेपाल सीमा के पास तक पहुंच चुकी है. मैप में दिखाया गया है कि मॉनसून सामान्य तारीखों के मुकाबले कई क्षेत्रों में अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है. देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता बढ़ने लगी है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि दिल्ली-एनसीआर अभी पूरी तरह मॉनसून की चपेट में नहीं आया है.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून गुजरात के और हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाकी क्षेत्रों, झारखंड, बिहार तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आगे बढ़ सकता है. मॉनसून की यह प्रगति खेती-किसानी के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है. जिन इलाकों में लंबे समय से गर्मी और सूखे जैसी स्थिति बनी हुई थी, वहां बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है. किसानों को भी खरीफ फसलों की बुवाई में मदद मिलेगी.
Advance of Southwest Monsoon 2026
❖ The Northern Limit of Monsoon continues to pass through 20°N/60°E, 20°N/65°E, 20°N/70°E, Surat, Indore, Mandla, Daltonganj, Motihari and 28.3°N/83°E as on 25th June.
❖ Conditions are favourable for further advance of southwest monsoon… pic.twitter.com/kWyDSBsaBN
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 25, 2026
मॉनसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद महाराष्ट्र में जोरदार बारिश हो रही है. मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग में कई इलाकों में लगातार बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने मुंबई और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 25 जून को इन क्षेत्रों में बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
देश के कई हिस्सों में बारिश होने के बावजूद दिल्ली और एनसीआर में अभी भी गर्मी और उमस बनी हुई है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि यहां भी जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है. आने वाले दिनों में आंधी, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. मॉनसून की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उत्तर भारत के बड़े हिस्से जल्द इसकी चपेट में आ सकते हैं. फिलहाल देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और लोगों को मौसम विभाग की सलाह के अनुसार सतर्क रहने की जरूरत है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. वे मई 2024 से Zee Media समूह के साथ जुड़े हैं. यहां … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED