Stock Market Live Update: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद आज बड़े गैपअप के साथ भारतीय बाजार खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी 750 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 25900 के पार निकला है। अमेरिकी बाजारों में भी तूफानी तेजी आई। डाओ जोंस में 500 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। नैस्डैक में भी 130 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया। बता दें कि भारतीय इकोनॉमी और शेयर बाजार के लिए बड़ी राहत की
Stock Market Live Update:सोने और चांदी में रिकवरी
तीन दिनों की भारी गिरावट के बाद सोने और चांदी में थोड़ी रिकवरी आई। सोने में तीन परसेंट तो चांदी में 5 परसेंट से ज्यादा की बढ़त दिखी। इंटरनेशनल बाजार में सोना 4800 के पार पहुंचा। वहीं कच्चे तेल में दबाव कायम है।
Stock Market Live Update:ट्रेड डील FPIs बढ़ाएंगे निवेश: नीलेश शाह
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर बाजार के दिग्गज जोश में नजर आए। कोटक AMC के नीलेश शाह ने CNBC-आवाज़ से खास बातचीत में कहा कि डील से बाजार में जोश बढ़ेगा। अमेरिका के FPIs भी खुलकर निवेश कर सकेंगे । वहीं MK वेंचर्स मधु केला ने कहा कि डील से टैरिफ से प्रभावित शेयरों में निवेश का मौका मिलेगा।
Stock Market Live UpdateUS-इंडिया ट्रेड डील का फ़ाइनप्रिंट आने वाले दिनों में
भारत और यूनाइटेड स्टेट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील की घोषणा की है, जिसके लिए कुछ ही दिनों में पूरे डॉक्यूमेंटेशन और फ़ॉर्मल साइन हो जाएँगे, इस बातचीत से जुड़े सूत्रों ने CNBC-TV18 को बताया।
Stock Market Live Update:क्या सोने में हाल की गिरावट लंबे समय तक रहेगी?
मंगलवार, 3 फरवरी को शुरुआती ट्रेडिंग में सोने में फिर से तेज़ी देखी गई, जो पिछले कई सेशन से नीचे था। हालांकि, SAMCO सिक्योरिटीज़ के एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि इस बदलाव को ट्रेंड में साफ़ बदलाव के बजाय एक बड़े कंसोलिडेशन फ़ेज़ के हिस्से के तौर पर देखा जाना चाहिए।
Stock Market Live Update: IT सेक्टर को रखें फोकस में
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का IT सेक्टर को सबसे बड़ा फायदा मिलेगा। GARMENT, LEATHER और FOOTWEAR सेक्टर को भी बड़ी राहत मिली। श्रिंप और सीफूड एक्सपोर्टर्स को बड़ा बूस्ट मिल सकता है। एक्सपोर्टर का संगठन FIEO बोला टैरिफ कट भारतीय एक्सपोर्ट के लिए गेमचेंजर, रुके हुए एक्सपोर्ट ऑर्डर तुरंत रिलीज होने की उम्मीद है। आने वाले महीनों में एक्सपोर्ट में तेज ग्रोथ होगी।
Stock Market Live Update: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से बड़े गैप-अप ओपनिंग के मिल रहे संकेत
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बाद आज बड़े गैपअप के साथ भारतीय बाजार खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी 750 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी के साथ 25900 के पार निकला है। अमेरिकी बाजारों में भी तूफानी तेजी आई। डाओ जोंस में 500 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई। नैस्डैक में भी 130 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया। बता दें कि भारतीय इकोनॉमी और शेयर बाजार के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील का एलान हुआ। अमेरिका भारत पर 50 परसेंट के बजाए सिर्फ 18 परसेंट टैरिफ लगाएगा।
मार्केट लाइव ब्लॉग
सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।