Breaking News 26 June: राम मंदिर जाएंगे अरविंद केजरीवाल, होर्मुज से आवाजाही पर ईरान हुआ सख्त, मोहर्रम पर ताजि – India.Com

Breaking News today 26 June: राम मंदिर विवाद में आमआदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल राम मंदिर और हनुमानगढ़ी जाएंगे. दिल्ली-एनसीआर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस संवेदनशील इलाकों में निगरानी करने के लिए सीसीटीवी तक का इस्तेमाल करेगी. वहीं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बार फिर से तनाव बढ़ने के आसार लगने शुरु हो चुके हैं. आइये जानते हैं आज दिन की सभी ताजा खबरें…

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज (शुक्रवार, 26 जून 2026) को राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने जाएंगे, जहां वे संतों से भी मुलाकात करेंगे. बता दें कि केजरीवाल ने अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चंपत राय द्वारा प्रधानमंत्री को हिसाब देने से मना करना बेहद चौंकाने वाला है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भगवान के चढ़ावे, हीरे-जवाहरात, 200 करोड़ रुपये कैश और 200 किलो चांदी की चोरी की खबरें करोड़ों देशवासियों के मन को व्यथित कर रही हैं. उन्होंने बिना एफआईआर (FIR) के एसआईटी (SIT) गठन की कानूनी वैधता पर भी सवाल उठाए.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गुरुवार को ताइवान की एक कंपनी के मालवाहक जहाज पर संदिग्ध प्रक्षेपास्त्र हमला हुआ है. यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इसके तुरंत बाद कच्चे तेल की कीमतों में एक प्रतिशत का उछाल देखा गया. स्थिति को भांपते हुए कई जहाजों ने अपने रूट बदल दिए हैं. ओमान के समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान कर रहे संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने फिलहाल सुरक्षा कारणों से अपना बचाव और सहायता अभियान पूरी तरह रोक दिया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को निकाले जाने वाले मुहर्रम (आशूरा) के पारंपरिक ताजिया जुलूस के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. उत्तर-पूर्वी और उत्तरी दिल्ली जैसे संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस इस बार सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है, जिसके तहत भीड़ पर नजर रखने के लिए 14 हाई-टेक ड्रोन और संदिग्ध तत्वों की पहचान के लिए फेशियल रिकॉग्निशन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
आज की सभी लेटेस्ट खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News