By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
भारत और अमेरिका के बीच आखिरकार ट्रेड डील हो गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया. इसके साथ ही अमेरिका ने भारत पर टैरिफ को भी कम कर दिया. राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ फोन पर बातचीत के बाद कहा कि भारत और अमेरिका एक ट्रेड डील पर सहमत हुए हैं, जिसके तहत वॉशिंगटन भारतीय सामानों पर लगने वाले टैरिफ को मौजूदा 25 परसेंट से घटाकर 18 परसेंट कर देगा.
इस डील पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर अब टैरिफ 18 परसेंट हो जाएगा. पीएम मोदी ने कहा, इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे लोगों को फायदा होता है. भारत और अमेरिका लंबे समय से ट्रेड डील पर बात कर रहे थे, लेकिन उसपर मुहर लग नहीं पा रही थी. इसके साथ ही भारत सबसे कम टैरिफ लगने वाले देशों में शामिल हो गया. वो दूसरे स्थान पर है. अमेरिका सबसे कम टैरिफ दक्षिण कोरिया पर लगाता है.
ट्रेड डील पर सरकार जहां अपना पीठ थपथपा रही है तो विपक्ष उसपर ने निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा है कि सीजफायर की तरह ही, ट्रेड डील की घोषणा भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की. ऐसा लगता है कि भारत अमेरिका के लिए अपना बाजार पूरी तरह से खोलने पर सहमत हो गया है. इसका असर भारतीय इंडस्ट्री, व्यापारियों और किसानों पर पड़ेगा.