मुख्य बातें
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर पिछले 3 महीने में करीब 65 पर्सेंट उछल गए हैं। वहीं, 52 हफ्ते के निचले स्तर से वोडाफोन आइडिया के शेयर 130 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों में आई तूफानी तेजी के बावजूद मार्केट एक्सपर्ट्स फंडामेंटल चिंताओं की वजह से निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। वोडाफोन आइडिया के शेयर गुरुवार को BSE में 14.07 रुपये पर बंद हुए हैं। वोडाफोन आइडिया ने लगातार चौथे महीने मई में नेट वायरलेस सब्सक्राइबर (मोबाइल यूजर्स) जोड़े हैं।
130% उछल गए हैं टेलिकॉम कंपनी के शेयर
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 130 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 14 अगस्त 2025 को 6.12 रुपये पर थे। वोडाफोन आइडिया के शेयर 25 जून 2026 को 14.07 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 3 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 65 पर्सेंट का उछाल आया है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर करीब 98 पर्सेंट उछल गए हैं। टेलिकॉम कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 15.35 रुपये है। वोडाफोन आइडिया का मार्केट कैप गुरुवार को 1.52 लाख करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।
कई पॉजिटिव अपडेट्स से कंपनी के शेयरों में हलचल
पिछले कुछ महीनों में आए पॉजिटिव अपडेट्स की वजह से वोडाफोन आइडिया के शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिली है। मई की शुरुआत में डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशंस (DoT) ने वोडाफोन आइडिया का एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) 27 पर्सेंट घटाकर 64,046 करोड़ रुपये कर दिया। कंपनी के शेयरों को दूसरा बड़ा पुश तब मिला, जब कुमार मंगलम बिड़ला वोडाफोन आइडिया के नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन बने। करीब पांच साल पहले उन्होंने वित्तीय दबाव के बीच टेलिकॉम कंपनी में इसी पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा, वोडाफोन आइडिया ने इस हफ्ते की शुरुआत में अनाउंस किया है कि उसने वॉरन्ट्स इश्यू के जरिए प्रमोटर आदित्य बिड़ला ग्रुप से 1182 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
कंपनी ने लगातार चौथे महीने जोड़े मोबाइल यूजर्स
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने लगातार चौथे महीने नेट वायरलेस सब्सक्राइबर जोड़े हैं। कंपनी ने मई में 1.21 लाख कस्टमर्स ऐड किए हैं। यह बात टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की तरफ से रिलीज किए गए लेटेस्ट मंथली डेटा में कही गई है। इससे पहले,अप्रैल में वोडाफोन आइडिया ने 53,257 नेट वायरलेस सब्सक्राइबर्स ऐड किए थे। कंपनी ने मार्च में 102899 और फरवरी में 21,927 नेट वायरलेस सब्सक्राइबर जोड़े थे। पिछले 4 महीने में टेलिकॉम कंपनी ने कुल 2,99,372 नेट सब्सक्राइबर्स ऐड किए हैं।
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के ‘काम की बात’ वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को ‘खोजने’ में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play