Feedback
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता है लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो लोगों ही समय में सभी को पसंद आ जाती हैं. अब चाहे वो गोविंदा के गानों पर डांस करने वाले डब्बू जी हों, प्रिया प्रकाश वॉरियर की आंख मारने वाली क्लिप हो या फिर क्रिस का गाना सुनेगा वाला ‘धूम’. हाल ही में अमेरिका की मां ने अपने 16 महीने के बच्चे का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. हालांकि लोग उस बच्चे को देखकर हैरान भी हुए और कई लोगों ने उसके लिए चिंता भी जताई
क्या है पूरा मामला
अमेरिका की रहने वाली लॉरेन गॉडडेन ने जब अपने 16 महीने के बच्चे का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला तो लोग ये देखकर हैरान हुए कि उनका बच्चा उम्र से कहीं अधिक वजनी और कद-काठी वाला था. मां ने बताया कि कई लोगों ने बच्चे की कद-काठी देखकर मजाक में पूछा कि क्या उनका बेटा अस्पताल से खुद गाड़ी चलाकर घर आया था.
A post shared by Lauren Godden (@laurengodden__)
क्या था उस वीडियो में?
लॉरेन गॉडन ने अपने बेटे जॉन का जो वीडियो शेयर किया उसमें जॉन चलना सीख रहा है. मां उसे सहारा देकर कैमरे की तरफ कदम बढ़ाने के लिए कह रही हैं. वीडियो के आखिर में जॉन कैमरे के बिल्कुल पास आकर मुस्कुराता है और अपने छोटे-छोटे दांत दिखाता है.
वजन बढ़ने के पीछे की असली वजह
A post shared by Lauren Godden (@laurengodden__)
एक दूसरे वीडियो में लॉरेन ने जॉन की कहानी का अहम पहलू भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि जॉन को दिल से जुड़ी एक समस्या थी जिसके इलाज के दौरान उसे स्टेरॉयड दवाइयां दी गई थी. इन्हीं दवाओं की वजह से उसका वजन तेजी से बढ़ा. हालांकि अब जॉन पूरी तरह ठीक है और अच्छी लाइफ जी रहा है.
लॉरेन के टिकटॉक अकाउंट पर यह वीडियो 36 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका था और इसे लाखों लाइक्स मिले हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू