रानी मुखर्जी की पिछली हिट से आगे निकली Mardaani 3, मंगलवार को स्पेशल ऑफर से मिला फायदा – AajTak

Feedback
बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेज में से एक रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ लगातार जनता को इंप्रेस कर रही है. शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म को पहले ही दिन से अच्छे दर्शक मिलने लगे थे. मिक्स रिव्यूज के बावजूद ‘मर्दानी 3’ में रानी का काम खूब सराहा गया और उनकी दमदार परफॉर्मेंस ही जनता को थिएटर्स तक खींचने की पहली वजह बन रही है. ‘बॉर्डर 2’ के सामने लिमिटेड स्क्रीन्स पर चल रही ‘मर्दानी 3’ ने एक सॉलिड वीकेंड कलेक्शन किया और अब वर्किंग डेज़ में भी दमदार बनी हुई है.
मंगलवार को ‘मर्दानी 3’ का दमदार कलेक्शन
मिड बजट में बनी लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘मर्दानी 3’ ने ओपनिंग वीकेंड में 17 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ दमदार शुरुआत की थी. लेकिन मिक्स रिव्यूज की वजह से वर्किंग डेज़ में फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर डाउट किया जा रहा था. सोमवार को ‘मर्दानी 3’ ने 2.40 करोड़ कलेक्शन किया, जो ओपनिंग डे 4 करोड़ के मुकाबले 50% से कम की गिरावट थी.
इससे साबित हुआ कि इन वर्किंग डेज़ में भी ‘मर्दानी 3’ थिएटर्स में डटी रहेगी.
अब ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि मंगलवार यानी पांचवें दिन रानी की फिल्म का कलेक्शन 3 करोड़ के बहुत करीब पहुंचा है. मंगलवार को थिएटर्स में चलने वाले खास ऑफर की वजह से टिकटों के दाम कम रहे और ‘मर्दानी 3’ के दर्शक पांचवें दिन एक बार फिर बढ़ गए. अब 5 दिन में रानी की फिल्म का टोटल कलेक्शन 22 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.
रानी की पिछली हिट से आगे निकली ‘मर्दानी 3’
अच्छे-खासे गैप्स के बाद फिल्में करने वाली रानी की पिछली रिलीज 2023 में आई ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ थी. एक मां की रियल लाइफ इमोशनल कहानी पर बनी इस फिल्म को रिव्यूज सॉलिड मिले थे और जनता को भी ये बहुत पसंद आई थी. लिमिटेड रिलीज रही इस फिल्म ने टोटल 21.67 करोड़ का बिजनेस किया था और बॉक्स ऑफिस पर कामयाब साबित हुई थी.
अब रानी की ‘मर्दानी 3’ ने सिर्फ 5 दिन में ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ को पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘मर्दानी 3’ का बजट करीब 50 करोड़ रुपये है. लेकिन ये 37 करोड़ रुपये का प्री-रिलीज बिजनेस कर चुकी है. यानी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 20 करोड़ के ऊपर जो कुछ भी कमा रही है, वो अब इसे फायदे की तरफ ही ले जा रहा है. इसीलिए 5 दिन में ही ‘मर्दानी 3’ मेकर्स के लिए एक फायदे का सौदा साबित होने लगी है.
‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म अभी तक ‘मर्दानी 2’ है, जिसका नेट कलेक्शन 47 करोड़ से ज्यादा था. ये रानी की सबसे बड़ी सोलो हिट भी है. अब देखना है कि ‘मर्दानी 3’ इससे आगे निकल पाती है या नहीं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News