—विज्ञापन—
6-5=2 Underrated Kannada Horror Movie: कुछ फिल्में इतनी डरावनी होती हैं, जिनको देखने के बाद फिल्म की कहानी हफ्तों तक नहीं बल्कि महीनों तक दिमाग में घूमती रहती है. ऐसी ही यह कन्नड़ फिल्म आपके होश उड़ा देगी. आप इसे YouTube पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं.
हमें लगता है कि सिर्फ हॉलीवुड में ही असली हॉरर फिल्में हैं. लेकिन यह सच नहीं है. भारतीय सिनेमा में भी कुछ ऐसी डरावनी फिल्में है, जिनको देखने के बाद आपके महीनों तक चैन की नींद नहीं आएगी. इन्हीं में से एक यह कन्नड़ हॉरर फिल्म की कहानी आपके होश उड़ा सकती है.
फिल्म का नाम है '6-5=2' (2013). यह फिल्म इतनी डरावनी है कि हफ्ते नहीं, बल्कि महीनों तक आपकी दिमाग में घूमती रहेगी. फिल्म की कहानी छह दोस्तों की है. ये छह युवा (चार लड़के और दो लड़कियां) पश्चिमी घाट के एक अनजान पहाड़ पर ट्रेकिंग करने जाते हैं. वे मजा करने और वीडियो बनाने के लिए कैमरा साथ ले जाते हैं.
शुरुआत में सब कुछ मस्ती भरा है. वे हंसते-खेलते जंगल में आगे बढ़ते हैं. लेकिन धीरे-धीरे अजीब घटनाएं होने लगती हैं. एक एक करके उनके साथ भयानक घटनाएं होती हैं, जिनसे आपका दिमाग हिल जाएगा.
बता दें कि यह फिल्म फाउंड फुटेज स्टाइल में है, यानी पूरी कहानी कैमरे से रिकॉर्ड की गई वीडियो की तरह दिखाई जाती है. जैसे ब्लेयर विच प्रोजेक्ट फिल्म से प्रेरित है. दोस्तों की मौंते और जंगल की बुरी आत्मा का सच उन्हें परेशान करता रहता है. डर, चीखें और रहस्य इस कहानी को बेहद रोचक बनाते हैं.
यह कन्नड़ सिनेमा की पहली फाउंड फुटेज हॉरर फिल्म है. निर्देशक के. एस. अशोक ने बहुत कम बजट में इसे बनाया, लेकिन डर का असर जबरदस्त है. एक्टिंग नेचुरल है, लोकेशन असली जंगल जैसी लगती है. कई लोग कहते हैं कि यह ट्रू स्टोरी से प्रेरित है, हालांकि पूरी तरह सच नहीं है.
निर्देशक के. एस. अशोक ने इस फिल्म का नाम बड़ा अतरंगी दे रखा है. 6-5=2 जैसा अतरंगी नाम इस कन्नड़ हॉरर को और भी खतरनाक और रहस्यों से भरा हुआ बनाता बहै. इसमें कई लोकेशन असली जंगल की हैं.
इस फिल्म को आप YouTube पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. यह पूरी फिल्म आपको Nirvana Kannada के चैनल पर मिल जाएगी. यह फिल्म 2013 में कन्नड़ भाषा में रिलीज की गई थी. फिर 2014 में हिंदी भाषा में भी लोगों को उपलब्ध कराई गई.
अगर IMDb रेटिंग की बात करें, तो इसे 4.5 रेटिंग मिली है. लेकिन कई बार रेटिंग से ज्यादा आपके इंट्रेस्ट पर निर्भर करता है कि आपको फिल्म कैसी लगेगी. हॉरर प्रेमियों के लिए यह फिल्म बिल्कुल पर्फेक्ट है. अगर आपको कुछ हॉरर देखने का मन है, तो 6-5=2 को जरूर देखें.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in