अंडर-19 वर्ल्डकप सेमीफाइनल; 32 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 152/2: फैजल शिनोजादा की फिफ्टी, दीपेश और कनिष्क… – Dainik Bhaskar

अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।
अफगानिस्तान ने 33 ओवर में दो विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। फैजल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई क्रीज पर हैं। फैजल ने 49 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।
उस्मान सादात 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कनिष्क चौहान ने दीपेश देवेन्द्रन के हाथों कैच कराया। दीपेश ने खालिद अहमदजई (31 रन) का विकेट लेकर फिफ्टी पार्टनरशिप भी ब्रेक की।
आज जीतने वाली टीम 6 फरवरी को हरारे में ही इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल खेलेगी। भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।
32वें ओवर में अफगानिस्तान ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। दीपेश देवेन्द्रन के इस ओवर से 5 रन आए। इन्हीं 5 रनों के सहारे टीम ने 150 का आंकड़ा पार किया।
29वें ओवर में अफगानिस्तान के फैजल शिनोजादा ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 49 बॉल पर अर्धशतक लगाया। फैजल ने कनिष्क चौहान की पहली बॉल पर दो रन लिए और अपना स्कोर 50 पार पहुंचाया।
उस्मान सादात 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कनिष्क चौहान ने दीपेश देवेन्द्रन के हाथों कैच कराया।
21वें ओवर में अफगानिस्तान ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। कनिष्क चौहान की दूसरी बॉल पर एक रन लेकर उस्मान सादात ने टीम स्कोर 100 रन पहुंचाया।
17वें ओवर की आखिरी बॉल पर अफगानिस्तान को पेनल्टी के 5 रन मिले। दीपेश देवेन्द्रन की लेंथ बॉल विकेटकीपर के हेलमेट से टकराई। इस कारण अंपायर्स ने पेनल्टी दी।
13वें ओवर में अफगानिस्तान ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर खालिद अहमदजई 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दीपेश देवेन्द्रन ने विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच कराया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
12वें ओवर में अफगानिस्तान के ओपनर उस्मान सादात और खालिद अहमदजई ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। सादात ने हेनिल पटेल की दूसरी बॉल पर दो रन लेकर ओपनिंग साझेदारी को 50 पार पहुंचाया।
अफगानिस्तान ने पहले पावरप्ले में सधी बल्लेबाजी की। टीम ने पहले 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन जोड़े। इस दौरान उस्मान सादात ने 15 और खालिद अहमदजई ने 26 रन बनाए। 10वें ओवर में पारी का पहला सिक्स भी लगा। हेनिल पटेल की बॉल पर खालिद ने मिड-ऑन पर छक्का जड़ा।
हेनिल पटेल को थोड़ी चोट लग गई है और थोड़ा खून भी निकल आया है। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर फॉलो-थ्रू में गेंद रोकने की कोशिश के दौरान गेंद उनके घुटने के नीचे लग गई थी।
आठवें ओवर में अफगानिस्तान अंडर-19 टीम ने सिर्फ 1 रन बनाया। 8 ओवर के बाद स्कोर 34/0 है। भारत की ओर से हेनिल पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी की। ओवर की दूसरी गेंद पर उस्मान ने कवर की दिशा में ड्राइव खेलकर एक रन लिया, जबकि बाकी गेंदों पर हेनिल पटेल ने सटीक लाइन-लेंथ रखते हुए बल्लेबाजों को रन नहीं लेने दिया।
5वें ओवर में अफगानिस्तान अंडर-19 टीम ने 4 रन जोड़े और स्कोर 23/0 हो गया। भारत की ओर से आरएस अंब्रिश ने ओवर डाला। ओवर की चौथी गेंद पर खालिद ने शानदार पुल शॉट खेलते हुए स्क्वायर लेग के ऊपर से चौका जमाया, जो इस ओवर की इकलौती बाउंड्री रही।
अफगानिस्तान की पारी के पहले ओवर में टीम ने 6 रन बनाए। टीम की ओर से उस्मान सादात और खालिद अहमदजई ने पारी का आगाज किया, जबकि भारत के लिए आरएस अंब्रिश ने स्ट्राइक बॉलर की भूमिका निभाई।
अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है, इसलिए हमने यह फैसला लिया है। फैसल खान बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं और उन्होंने टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम में अकील खान की जगह खातिर स्टानिकजई को मौका मिला है।
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा कि पहले गेंदबाजी करने का फैसला हमारे लिए सही है। विकेट अच्छा दिख रहा है। टीम के खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और मैदान पर उनका रवैया भी शानदार है। हमारा फोकस बस सरल क्रिकेट खेलने और अपनी पूरी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करने पर है। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, हम पिछली मैच वाली टीम के साथ ही उतर रहे हैं।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया है। मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।
भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ हेड टु हेड में रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 मैच अपने नाम किए हैं। इस दौरान टीम की विनिंग परसेंटेज 83.33 प्रतिशत रहा है। वहीं अफगानिस्तान अंडर-19 को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है।

इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए अभिज्ञान कुंडू ने सबसे ज्यादा 5 मैचों में 199 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 80 रन रहा है। कुंडू ने 82.23 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
गेंदबाजी में हेनिल पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट झटके हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट देकर 16 रन का रहा है और उनकी इकॉनमी 3.72 की है। पिछले मैच में ऑलराउंडर कनिष्क चौहान ने 35 रन बनाने के साथ ही एक विकेट भी लिया है।

इस अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेकेंड टॉप स्कोरर अफगानिस्तान के फैजल शिनोजादा हैं। उन्होंने 5 मैचों में 325 रन बनाए हैं। बेस्ट स्कोर 163 रन का रहा है और उन्होंने 103.83 की तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
वहीं गेंदबाजी में नूरिस्तानी उमरजई ने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 5 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 विकेट देकर 9 रन का रहा है और उनकी इकॉनमी 3.65 की रही है।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है। यहां बाउंस और स्पीड अच्छी रहती है, जिससे स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है। स्क्वायर और स्ट्रेट बाउंड्रीज थोड़ी छोटी हैं।
इस मैदान पर टीमों ने 5.13 के रन रेट से रन बनाए हैं, जो मौजूदा टूर्नामेंट के सभी पांच वेन्यू में सर्वाधिक है। इसलिए सेमीफाइनल मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है।
4 फरवरी को हरारे में मौसम आमतौर पर साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 15 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की 25% आशंका जताई गई है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स और प्रमुख खबरें देखी जा सकती हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News