Delhi NCR Weather Live: दिल्ली की हवा में जहर… नेहरू नगर में AQI 406, आनंद विहार की हवा भी 'बहुत खराब' – AajTak

Feedback
Delhi-NCR Weather: जानें 5 जनवरी का मौसम
Delhi AQI: एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 पार…
Minimum Temperature: पहाड़ों पर माइनस में पारा
Temperature: हरियाणा में सबसे कम पारा
Snowfall: पहाड़ों पर बर्फबारी
Mumbai Weather: मुंबई शहर में कोहरा
Delhi Fog: कई इलाकों में घना कोहरा
Jammu Kashmir Weather: श्रीनगर में शीतलहर का असर जारी
दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह से हवा जहरीली बनी हुई है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया. नेहरू नगर में AQI 406 तक पहुंच गया है, जबकि आनंद विहार में यह अभी भी 390 बना हुआ है.
इसके अलावा, चांदनी चौक में AQI 370 और वजीरपुर में 381 दर्ज किया गया है. दोपहर के समय आनंद विहार समेत कुछ इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 400 के ऊपर था.
 
5 जनवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सतह पर लगातार हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की धुंध और कुछ जगहों पर मध्यम धुंध छाई रहेगी. दिल्ली में अधिकतम तापमान 21°C से 23°C और न्यूनतम तापमान 8°C से 10°C के बीच रहने का अनुमान है.
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर पहुंच गया है.
पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है. कई जगहों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है, लेह में -10.6°C, गुलमर्ग में -8.0°C और पहलगाम में -5.6°C तापमान दर्ज किया गया.
Minimum Temperatures update over Hills pic.twitter.com/cqQcxQ6ii3
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान हरियाणा के हिसार में दर्ज किया गया.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
मुंबई शहर में कोहरा छाया रहा.
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई शहर में कोहरा छाया हुआ है। वीडियो वडाला इलाके से है। pic.twitter.com/RFR1AACHAR
 
दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे का असर रहा है.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। वीडियो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से है। pic.twitter.com/3sQMUv6BIs
 
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में शीतलहर का असर जारी है.
#WATCH श्रीनगर(जम्मू-कश्मीर): घाटी में शीतलहर जारी हैं। पर्यटक डल झील में शिकारा का लुत्फ उठा रहे हैं। pic.twitter.com/MG59Rc4Yam
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News