2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत : रामकृपाल यादव सीतामढ़ी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। विकसित भारत का संकल्प आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार, सामाजिक समावेशन, सुशासन और जनकल्याण के माध्यम से एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का संकल्प है। उक्त बातें सूबे के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय सीमरा में पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रबुद्धजन सम्मेलन में कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने की。
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों से विकसित भारत-2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।
वक्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल सशक्तिकरण, कृषि उन्नयन, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने वाले प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन पहलों से भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रहित, सेवा, सुशासन और ईमानदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
मंच संचालन जिला महामंत्री चुनचुन सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संदीप राय ने किया। मौके पर पूर्व विधायक नगीना देवी, प्रो. उमेश चंद्र झा, आशुतोष सिंह, अरुण गोप, ध्रुव सर्राफ,संजीव चौधरी, चंदेश्वर पूर्वे,नवेंदु कुशवाहा, प्रिंस तिवारी,दर्शन कुमार,दीपक मस्करा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play