इतिहासकार डॉ. अवनीन्द्र को मिलेगी सिनियर फेलोशिप – Live Hindustan

दरभंगा। वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. अवनीन्द्र कुमार झा को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से सीनियर फेलोशिप दिया जायेगा।
मैथिली भाषा के प्राचीन इतिहास पर अनुसंधान करने के लिए मिथिला भारती शोध पत्रिका के संपादक मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. अवनीन्द्र कुमार झा को वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा सिनियर फेलोशिप प्रदान करने के लिए चयनित किया गया है। डॉ. झा के शोध का विषय ‘आद्य मैथिली साहित्य चर्यापद: विश्लेषणात्मक अध्ययन’ होगा।
वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. रत्नेश्वर मिश्र के शिष्य डॉ. झा ने मिथिला के आधुनिक इतिहास पर विगत कई दशकों से अनुसंधान किया है तथा दर्जनों शोधालेख अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय शोध-पत्रिकाओं में प्रस्तुत किया है। उन्होंने कई शोध ग्रंथ भी लिखे हैं। भारतीय इतिहास अनुसंधान संस्थान, भारत सरकार द्वारा भी पूर्व में उन्हें सिनियर फेलोशिप प्रदान किया जा चुका है।
मैथिली साहित्य संस्थान, पटना के भैरव लाल दास एवं डॉ. शिव कुमार मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि मैथिली भाषा के प्राचीन इतिहास पर अनुसंधान करने की अत्यंत आवश्यकता है। मैथिली भाषा के प्राचीन साहित्य चर्यापद पर अब तक मैथिली के भाषा वैज्ञानिकों द्वारा अनुसंधान नहीं किया गया था इसलिए अन्य भाषाओं के विद्वान इसे बंगला, उड़िया एवं असमिया भाषा के रूप में मानते रहे हैं। मैथिली साहित्य संस्थान ने डॉ. झा से इस विषय पर अनुसंधान करने का आग्रह किया गया था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News