Earbuds Features: आज के समय में ईयरबड्स सिर्फ गाने सुनने का साधन नहीं रह गए हैं. टेक्नोलॉजी के विकास के साथ ही ये छोटे-से डिवाइस कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स से लैस हो चुके हैं, जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स को जानकारी ही नहीं होती. आमतौर पर यूजर्स अपने ईयरबड्स का इस्तेमाल केवल म्यूजिक सुनने या कॉल करने के लिए करते हैं,. लेकिन शायद आपको नहीं पता कि यह छोटा सा दिखने वाला ईयरबड्स कितने कमाल की चीज है. इसमें कइ ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जिनके बारे में जानने के बाद आपके मुंह से सिर्फ यही शब्द निकलेंगे ‘काश ये फीचर हमें पहले से पता होते.’ तो आइए जानते हैं ईयरबड्स के कुछ ऐसे कमाल के फीचर्स, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकते हैं.
क्या आपको पता है कि ईयरबड्स लाइव ट्रांसलेशन का भी काम कर सकते हैं? हालांकि, यह सुविधा फिलहाल कुछ प्रीमियम ईयरबड्स में ही उपलब्ध हैं जिनमें रियल-टाइम ट्रांसलेशन फीचर मिलता है. इसकी मदद से आप दूसरी भाषा बोलने वाले व्यक्ति की बात अपनी भाषा में सुन सकते हैं. यात्रा के दौरान यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
जब आप ईयरबड्स खरीदते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें Active Noise Cancellation (ANC) फीचर होना चाहिए. क्योंकि इस फीचर के साथ आने वाले ईयरबड्स आसपास के अनचाहे शोर को कम कर देते हैं. चाहे आप मेट्रो में हों, फ्लाइट में या किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर, यह फीचर बेहतर ऑडियो अनुभव देता है.
आधुनिक तकनीक से लैस ईयरबड्स में अब वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है. जिसकी मदद से आप सिर्फ आवाज देकर भी किसी को कॉल कर सकते हैं, मैसेज भेज सकते हैं, अलार्म सेट कर सकते हैं या मौसम की जानकारी ले सकते हैं.
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आजकल बाजार में कुछ ऐसे एडवांस ईयरबड्स भी मौजूद हैं जिनमें सेंसर दिए जाते हैं, जो आपकी वॉकिंग, रनिंग और वर्कआउट गतिविधियों को ट्रैक करने में मदद करते हैं. इस तरह छोटा-सा ईयरबड्स आपकी फिटनेस का भी ध्यान रखता है.
और पढ़ें: Telegram का Edit फीचर बना छात्रों के लिए मुसीबत! NTA का दावा- फर्जी NEET पेपर बेचकर हो रही थी ठगी
कई ईयरबड्स में लो-लेटेंसी या गेमिंग मोड मिलता है, जिससे ऑडियो और वीडियो के बीच दूरी कम हो जाती है यह फीचर गेमर्स के लिए काफी फायदेमंद है.
बता दें कि कुछ ब्रांड्स अपने ईयरबड्स में ‘Find My Earbuds’ फीचर देते हैं. इसके जरिए आप ऐप की मदद से अपने खोए हुए ईयरबड्स का पता लगा सकते हैं.
मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी फीचर की मदद से ईयरबड्स को एक ही समय में लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों से जोड़ा जा सकता है. इससे बार-बार कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि, यह फीचर फिलहाल प्रीमियम ब्रांड्स में ही मिलता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED