स्मार्ट छत्ते एक जगह स्थिर रहने के बजाय पूरे शहर में घूम सकता है इसमें लगे सेंसर नमी, तापमान व मधुमक्खियों की सेहत ट्रैक करते हैं
स्टॉकहोम, एजेंसी। स्वीडन में उमेआ इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के विशेषज्ञों ने स्मार्ट छत्ता ‘मोबी’ तैयार किया है, जो शहर में घूमकर मधुमक्खियों के लिए फूल ढूंढेगा।
यह एक ऐसा स्वायत्त (सेल्फ-ड्राइविंग) मधुमक्खी का छत्ता है, जो एक जगह स्थिर रहने के बजाय पूरे शहर में घूम सकता है, ताकि मधुमक्खियों को आसानी से फूल और भोजन मिल सके। यह छोटे ऑटोमैटिक वाहनों और मॉड्यूलर छत्तों का एक मिला-जुला रूप है। शहरों में मौसम बदलने के साथ ही फूलों वाले इलाके भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यह रोबोटिक वाहन बिना किसी इंसानी मदद के, छत्तों को सुरक्षित रूप से उन पार्कों, बगीचों या छतों पर ले जाता है, जहां परागण की संभावना सबसे अधिक होती है। इसके अलावा, इस स्मार्ट छत्ते में विशेष सेंसर लगे हैं, जो तापमान, नमी और मधुमक्खियों की सेहत को रियल-टाइम में ट्रैक करते हैं।
इससे किसी भी बीमारी या खतरे का पहले ही पता चल जाता है। पर्यावरण को बचाने के लिए मधुमक्खियां जरूरी हैं। यह प्रोजेक्ट साबित करता है कि भविष्य के टिकाऊ और स्मार्ट शहर सिर्फ इंसानों की सहूलियत के लिए नहीं, बल्कि उन छोटे जीवों को बचाने के लिए भी बनाए जाएंगे, जो पूरे इकोसिस्टम को जिंदा रखते हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play