IND vs AUS, 5th Test, Live: रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट से बाहर, भारत की पहले बल्लेबाजी – TV9 Bharatvarsh

टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की है. जायसवाल ने स्टार्क के ओवर में चौका लगाकर खाता खोला. पहले ओवर में पांच रन बने. पिच पर घास दिख रही है लेकिन वो बैटिंग के लिए भी अच्छी दिख रही है.
केएल राहुल और जायसवाल ओपनिंग करने उतर गए हैं. मेलबर्न में ये जोड़ी टूट गई थी क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग पर उतरे थे. मेलबर्न टेस्ट की दोनों पारियों में राहुल फेल रहे. अब राहुल फिर ओपनिंग कर रहे हैं. देखना ये है कि उनका सिडनी में कैसा प्रदर्शन रहता है?
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.
जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीता और टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी है. बुमराह ने टॉस के दौरान बताया कि रोहित शर्मा ने टीम के लिए खुद को ड्रॉप किया है.
चोट के चलते आकाश दीप बाहर हो गए हैं. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए हैं. वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपना पहला मैच खेलेंगे.
सिडनी टेस्ट से बाहर हुए रोहित शर्मा. पांचवें टेस्ट में टॉस करने के लिए जसप्रीत बुमराह आए हैं. रोहित शर्मा ड्रॉप हो गए हैं. सभी खबरें सच साबित हुई और टीम इंडिया ने अपने कप्तान को ही प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है.
रोहित शर्मा फिलहाल वॉर्मअप कर रहे थे. लेकिन अब वो ड्रेसिंग रूम की तरफ गए हैं. बुमराह भी ड्रेसिंग रूम की ओर गए हैं. सवाल ये है कि टीम इंडिया का वो नीला कोट कौन पहनेगा और टॉस करने कौन आएगा?
सैम कॉन्स्टस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेब्स्टर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी ये कुछ देर में पता चलेगा. 4.30 बजे टॉस होगा. लेकिन उससे पहले बता दें ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन एक दिन पहले ही घोषित कर दी थी. ब्यू वेब्स्टर इस मैच में डेब्यू करने वाले हैं जिन्हें मिचेल मार्श की जगह मौका मिला है.
सिडनी टेस्ट में कौन जीतेगा इससे बड़ा सवाल ये है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया का कप्तान है कौन? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा सिडनी में नहीं खेलने वाले हैं, वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. इस मुकाबले में कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर सकते हैं, जिन्होंने पर्थ में टीम को लीड किया था और वो जीती भी थी. अब से कुछ ही देर में अटकलों पर विराम लगेगा और सच्चाई दुनिया के सामने आएगी.
सिडनी में अब से कुछ ही देर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई शुरू होने वाली है. ऐतिहासिक मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे है तो उसके पास बराबरी का आखिरी मौका है. वहीं ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि चार बार की हार के बाद वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम करे.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं. टीम इंडिया इस सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है. अब आखिरी मुकाबला आज यानि शुक्रवार 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले टीम के भीतर कोहराम मचा हुआ है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच टकराव जारी है. रोहित को अंतिम टेस्ट बाहर भी कर दिया गया है. शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई है वहीं आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा खेलते हुए नजर आएंगे. इन बदलावों के बाद से अब टीम इंडिया को ट्रॉफी को रिटेन करना है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहना है तो ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा.
Published On – Jan 03,2025 4:01 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News