—विज्ञापन—
Breaking News Today 3 January 2025: आज नए साल 2025 का तीसरा दिन है और आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो CBI ने अपने ही एक अफसर के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले की जांच की और तलाशी लेने पर उसके ठिकानों से करीब 3 करोड़ कैश और प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं। झारखंड के रांची में CO को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। तलाशी लेने पर उसके घर से 11.42 लाख रुपये मिले। उत्तर प्रदेश में 46 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
छात्र युवा शक्ति ने 70वीं बीपीएससी के री-एग्जाम की मांग को लेकर 3 जनवरी को बिहार में सभी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), राज्य राजमार्ग (SH) और रेल ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर इस आंदोलन की जानकारी दी। छात्र और युवा संगठन इस परीक्षा के आयोजन में सुधार की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने प्रदेश भर में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।
सीबीआई ने मुंबई में बैंक सुरक्षा एवं धोखाधड़ी शाखा में तैनातअपने ही अधिकारी पर उन लोगों का फायदा उठाने का आरोप लगाया है, जिनकी उसने जांच की थी। एजेंसी द्वारा डिप्टी एसपी बी.एम.मीणा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वह खातों और हवाला चैनल के जरिए रिश्वत की रकम का लेनदेन करने के लिए बिचौलियों की सेवाएं ले रहा था।
एजेंसी ने संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत 3 अधिकारियों को बिना जांच के बर्खास्त कर दिया है, जबकि 5 को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। मीणा के मामले में सीबीआई ने जयपुर, कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली में 20 परिसरों पर तलाशी ली, जिसमें हवाला के जरिए कथित तौर पर भेजे गए 55 लाख रुपये जब्त किए गए। 1.78 करोड़ रुपये के निवेश को दर्शाने वाले संपत्ति के कागजात और 1.63 करोड़ रुपये के लेन-देन को दर्शाने वाले आपत्तिजनक दस्तावेज और सामान भी जब्त किए गए हैं।
Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in