Entertainment News LIVE: Bigg Boss 18 इस वक्त बहुत ही मजेदार चल रहा है, क्योंकि इस वक्त हर किसी के घरवाले उनसे मिलने आ रहे हैं। बीते एपिसोड में रजत दलाल की मां आईं और उन्होंने घरवालों से ढेर सारी बातें की। कुछ दिन पहले चुम और करणवीर का बाथरूम वाला किस्सा हुआ था, उसका जिक्र करते हुए उन्होंने दोनों को छेड़ा। Maddock Films ने अपनी 8 हॉरर फिल्मों का ऐलान किया है, इनमें स्त्री 3 और भेड़िया 2 भी शामिल हैं, इनकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए 29 दिन पूरे हो चुके हैं और ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक कुल 1799 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। मनोरंजन से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां बने रहें।
रजत दलाल की मां बिग बॉस 18 में अपने बेटे से मिलने आई। रजत उन्हें देखकर बहुत इमोशनल हो गए और उन्होंने अपनी मां से पूछा कि क्या वो अच्छा खेल रहे हैं। इसके बाद वो सभी घरवालों के साथ बैठीं और उन्होंने करणवीर, चुम से कहा कि तुम दोनों साथ में बहुत क्यूट लगते हो, जब बाथरूम जाते हो तो बहुत क्यूट लगते हो।
पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। फिल्म ने अब तक कुल 1799 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
https://x.com/MythriOfficial/status/1874810998655451244?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1874810998655451244%7Ctwgr%5E8b553116750a5e98669a0aa8f3012e9e94f7b40b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livemint.com%2Fnews%2Ftrends%2Fpushpa-2-box-office-collection-day-29-allu-arjuns-film-sees-significant-drop-mints-rs-1799-cr-worldwide-11735864537559.html