पीथमपुर में पुलिस पर पथराव, जवाब में चली लाठियां: यूनियन कार्बाइड के कचरे का विरोध, महिला को घसीटा; दो युवक… – Dainik Bhaskar

पीथमपुर में भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे को नष्ट करने का विरोध हो रहा है। शुक्रवार सुबह से हो रहा प्रदर्शन शाम को और तेज हो गया। पावर हाउस चौराहे पर भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को
इससे पहले शाम को ही छत्र छाया चौराहे पर भी पुलिस ने लोगों पर लाठियां चलाई। वहीं दोपहर में पीथमपुर के ही गुडलक चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें खदेड़ा। दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। जिससे हाईवे पर करीब 7 किलोमीटर तक वाहन फंस गए।
पीथमपुर में मुख्य धरना प्रदर्शन महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर किया जा रहा है। जिसमें पीथमपुर बचाओ समिति, पीथमपुर रक्षा मंच, कांग्रेस, भाजपा, राठौर समाज, क्षत्रिय समाज, सेन समाज, आदिवासी समाज, ऑल ट्रेड यूनियन समेत अन्य संगठन शामिल हैं। आज (शुक्रवार) को पीथमपुर बंद भी कराया गया है।
इसके अलावा सांवरिया मंदिर, अकोलिया चौराहा, बरदरी चौराहा, छत्रछाया गेट, आजाद चौराहा, गुडलक चौराहा, एबी रोड पर मनाल होटल के सामने स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन की वजह से आजाद चौराहा, अकोलिया चौराहा, छत्र छाया चौराहा और गुडलक चौराहे पर लंबा जाम लग गया।
दो युवकों ने की आत्मदाह की कोशिश, दोनों झुलसे सुबह प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, तभी किसी ने पीछे से आग लगा दी, जिससे दोनों लोग झुलस गए। उन्हें इंदौर में चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के नाम राजकुमार रघुवंशी और राजू पटले हैं।
आत्मदाह की कोशिश की 4 सिलसिलेवार तस्वीरें..
सीएम यादव बोले- गलतफहमी के चक्कर में न पड़े सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में ही कचरे का निष्पादन कराया जाएगा। अभी तुरंत कचरा जलाने का निर्णय नहीं लिया गया है। कचरा डंप किया गया है। सीएम ने कहा कि जिनके कार्यकाल में गैस त्रासदी हुई, वही गलतफहमी फैलाने से आज भी बाज नहीं आ रहे हैं।
जीतू पटवारी ने कहा- पीथमपुर में लोग दहशत में इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आनन-फानन में कचरे को वहां डंप किया गया। पीथमपुर, इंदौर, धार, बेटमा में दहशत है। लोग सरकार को जगाने के लिए खुद को आग लगा रहे हैं। मैं फिर से मांग करता हूं कि इस कचरे का जब तक कोई तकनीकि और वैज्ञानिक आधार पर सत्यापन नहीं होता, तब तक इसे रोकना चाहिए।
प्रदर्शन की 4 तस्वीरें देखिए
रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज जाने की कोशिश, पुलिस ने रोका बुधवार रात को भोपाल के यूनियन कार्बाइड से करीब 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा 10 कंटेनर में भरकर पीथमपुर भेजा गया था। जिसे रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज में जलाया जाना है। कचरे को यहां नष्ट करने का विरोध कर रहे लोगों ने रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज जाने की कोशिश की, पुलिस ने बैरिकेडिंग करके उन्हें रोक लिया है।
पुलिस और प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटा है। कहा जा रहा है कि वैज्ञानिक तरीके से सर्वे और कोर्ट के दिशा निर्देश पर ही कचरा निष्पादन के लिए यहां लाया गया है। इसमें कोई खतरा नहीं है। फिलहाल लोगों का प्रदर्शन जारी है।
मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
यूका का जहरीला कचरा ईंट-भट्‌टे बराबर टेम्परेचर पर जलेगा​​​​​
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News