prateek yadav
Uttar Pradesh News Live: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की सोमवार को तेरहवीं मनाई जाएगी। रविवार की शाम अपर्णा यादव ने एक्स पर तेरहवीं का कार्ड पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ भी दोपहर 12 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे।
पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई है। डीजल 2.71 रुपये और पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है। जबकी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये हो गई है।
Uttar Pradesh News Live: नमक-रोटी खाते देख पसीजा दिल, BMW सवार युवक ने खरीदकर दिया ठेला
Uttar Pradesh News Live: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर की सड़कों पर दौड़ती एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा की विषय बनी हुई है। वजह कार नहीं, बल्कि उसकी छत पर रखा एक ठेला है। कार सवार ने ठेला एक जरूरतमंद को दिया है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
नमक-रोटी खाते देख पसीजा दिल, BMW सवार युवक ने खरीदकर दिया ठेला
Uttar Pradesh News Live: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे लखनऊ, 2027 की तैयारियां परखेंगे
Uttar Pradesh News Live: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को लखनऊ पहुंचे। वह प्रशिक्षण वर्ग में बौद्धिक निर्देशन के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के तहत हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, तीन दिवसीय प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सरकार के अन्य प्रतिनिधियों से भी हो सकती है। भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों से भी मुलाकात की चर्चा है। अगले साल प्रस्तावित विधान सभा चुनाव के पहले भागवत का दौरा अहम माना जा रहा है।
Uttar Pradesh News Live: सड़क पर न हो बकरीद की नमाज, योगी ने सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी को लेकर भी चेताया
Uttar Pradesh News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कानून-व्यवस्था व प्रशासनिक समीक्षा बैठक में बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक और परंपरागत स्थलों पर ही नमाज का आयोजन कराए जाने के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों के समाधान के लिए हर विकास खंड स्तर पर साप्ताहिक चौपाल लगाए जाने का निर्णय किया है। इन चौपालों में राजस्व वाद, घरेलू हिंसा, अवैध वसूली तथा स्थानीय स्तर पर दर्ज न होने वाली पुलिस शिकायतों का तत्काल समाधान होगा। चौपाल के माध्यम से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा भी जाएगा।
सड़क पर न हो बकरीद की नमाज, योगी ने सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी को लेकर भी चेताया
Uttar Pradesh News Live: कानपुर में रोड रेज में पिता-पुत्र को मार डाला
Uttar Pradesh News Live: यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां किदवई नगर में बाईपास के पास बाइकें टकराने को लेकर रविवार रात को हुए मामूली विवाद में पिता-पुत्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बीच सड़क हुए डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बाइक सवार तीन युवकों ने पहले पिता और उसके दो पुत्रों पर ताबड़तोड़ हेलमेट से वार किए। इसी बीच अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक बेटा पीठ पर चाकू लगने से घायल हुआ है। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। दो आरोपी फरार हैं, पुलिस जिनकी तलाश में दबिश दे रही है।
कानपुर में रोड रेज में पिता-पुत्र को मार डाला
Uttar Pradesh News Live: शराब दुकान चोरी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र में शराब की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के अनुसार चार और पांच अप्रैल की रात थाना रोजा क्षेत्र में शराब की दुकान में चोरी की घटना हुई थी। मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी रेलवे मैदान रोजा के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। देवेंद्र का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सियानंद पुत्र गजेंद्र पाल निवासी इटोरिया शिवपुरी थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली के बाएं पैर में गोली लग गई। वहीं पुलिस ने उसके साथी अवनीश पुत्र फकीरे निवासी सेरहा पुख्ता थाना दातागंज जनपद बदायूं को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।
Uttar Pradesh News Live: यूपी के सभी थानों की CCTV से होगी लाइव निगरानी
Uttar Pradesh News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो विभाग को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की लोकेशन, मूवमेंट और संचार गतिविधियों की गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी सेंधमारी की संभावना नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस रेडियो नेटवर्क को अत्याधुनिक तकनीकों से सशक्त किया जाए तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक निर्बाध संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
यूपी के सभी थानों की CCTV से होगी लाइव निगरानी
Uttar Pradesh News Live: आज से 3 जून तक तपाएगा नौतपा, इस दिन आंधी-बारिश के आसार
Uttar Pradesh News Live: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में हाल बेहाल है। वहीं, आज से नौतपा शुरू हो रहा है। जो तीन जून तक रहेगा। वहीं, 29-30 तक बारिश की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो गया है। आसमान साफ है। इस वजह से सूरज की किरणें आसमान से आग बरसा रहीं है। हालांकि अब भी पूरवा हवा चल रहीं है। जिस वजह से हवा में नमी लगातार 80 फीसदी के करीब बनी हुई है। हवा में नमी की अधिकता के कारण हीट इंडेक्स 48 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। इस वजह से 41 डिग्री तापमान में लोगों को 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी महसूस हो रही है।
आज से 3 जून तक तपाएगा नौतपा, इस दिन आंधी-बारिश के आसार
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play