रामगंज मंडी में टीबी मुक्त भारत अभियान: जन जाग्रति कर किया पोस्टर विमोचन किया, चल रहा 100 दिवसीय कार्यक्रम – Dainik Bhaskar

रामगंज मंडी में शनिवार को शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनजागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सा विभाग द्वारा टीबी बीमारी के 100 दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही टीबी मरीजों की जांच, मासिक निगरानी और सावधानियां बरतने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक निजी सीमेंट कंपनी की ओर से जनजागरूकता अभियान का पोस्टर विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही, दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी होने पर नि:शुल्क टीबी जांच के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
भारत सरकार के तत्वावधान में टीबी बीमारी के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान 7 दिसंबर से प्रारंभ किया गया है। इसमें क्षेत्र के मरीजों को घर पर ही मेडिकल टीम द्वारा परामर्श दिया जा रहा है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में टीबी बीमारी के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. प्रमोद स्नेही, डॉ. हेमराज मीना, ड्रग इंचार्ज अशोक मीना और सीमेंट कंपनी की टीम ने पोस्टर लगाकर तिमारदारों को टीबी बीमारी से बचाव, उपचार और मरीजों को मिलने वाले परामर्श के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में टीबी बीमारी के लक्षणों पर भी चर्चा की गई। डॉ. हेमराज मीना ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी जैसी समस्या होने पर तुरंत अस्पताल में नि:शुल्क टीबी जांच करवाई जा सकती है, जिससे समय पर उपचार प्रारंभ किया जा सके।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News