'मेरी पत्नी को सबक सिखाना…', घर वालों के लिए वीडियो बनाकर पति ने कर लिया सुसाइड – Aaj Tak

Feedback
गुजरात पुलिस ने बोटाद में अपने पति को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है. महिला के पति ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो छोड़ा था जिसमें उसने अपने परिवार को उसकी मौत के लिए सबक सिखाने के लिए कहा था. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार, सुरेश साथदिया (39) को 30 दिसंबर को बोटाद जिले के ज़मराला गांव में उनके घर की छत से लटका हुआ पाया गया था. बोटाद ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों को साथदिया के मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें उन्होंने उनसे ‘अपनी पत्नी को उसकी मौत के लिए सबक सिखाने’ का आग्रह किया है.
उन्होंने बताया कि सथदिया के पिता की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को मृतक व्यक्ति की पत्नी जयाबेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी बहू उसके बेटे से बार-बार झगड़ा करके और जब-तब अपने माता-पिता के घर जाकर उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी.
प्राथमिकी में कहा गया है कि सथदिया अपनी पत्नी को घर लौटने के लिए मनाने के लिए अपने ससुराल गया था. लेकिन जब उसने इनकार कर दिया तो वह घर लौट आया और वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद फांसी लगा ली. पुलिस ने कहा कि महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News