बिज़नेस
स्पोर्ट्स
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
टेक्नोलॉजी आने के बाद इसके कई नुकसान भी देखने को मिलते है। आजकल हैकर्स लोगों का डेटा चोरी करके या हैकिंग जरिए ठगाई का काम कर रहे हैं। ऐसे में भारत में रैनसमवेयर अटैक एक साल में 55 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले साल ही भारत में 98 रैनसमवेयर अटैक हुए हैं और सबसे ज्यादा अटैक मई और अक्टूबर महीने में हुए है। जानकारी मुताबिक, हाल ही में रिलीज हुए, ‘Ransomware Trends 2024: Insights for Global Cybersecurity Readiness’ से मिली है। इस रिपोर्ट को CyberPeace ने जारी की है जो कि एक साइबर सिक्योरिटी एजेंसी है।
साइबरपीस ने एडवांस ओएसिंट (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए 166 थ्रेट एक्टर समूहों की निरंतर निगरानी की और 658 सर्वरों/अंडरग्राउंड संसाधनों से डेटा एकत्र किया। रिपोर्ट के अनुसार इन अंडरग्राउंड संसाधनों का इस्तेमाल करने से रैनसमवेयर ग्रुप ने 153 देशों में 5,233 हमलों को अंजाम दिया। इस लिस्ट में अमेरिका सबसे अधिक पसंद का देश रहा है, इसके बाद कनाडा, यूके, जर्मनी और अन्य देश रहे।
हालिए रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘किलसेक’ सबसे प्रमुख खतरा था, जबकि ‘लॉकबिट3’ दूसरा सबसे खतरा बनकर उभरा। अन्य समूहों जैसे रैनसमहब, डार्कवॉल्ट और क्लॉप ने मध्यम स्तर की गतिविधियां दर्ज की गई है।
भारत में रैनसमवेयर से प्रभावित सेक्टर
भारत में जितने भी औद्योगिक क्षेत्र सबसे अधिक टारगेट किया जा रहा है, जो कुल घटनाओं का 75% था। हेल्थकेयर सेक्टर (12%) और वित्तीय क्षेत्र (10%) सबसे अधिक प्रभावित हुए। वहीं, सरकारी क्षेत्र पर सबसे कम प्रभाव पड़ा, यहां पर सिर्फ 3% घटनाएं हई है। इससे पता चलता है कि साइबर सुरक्षा उपाय औद्योगिक क्षेत्र में जरुरी है। इसके साथ ही हेल्थकेयर, वित्तीय और सरकारी डोमेन में कमजोरियों को भी दूर करना जरूरी है।
Tags
अन्य न्यूज़
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें