Top Hindi News Today Live : भाजपा ने कर्नाटक के कलबुर्गी में निकाला विरोध मार्च, मंत्री प्रियांक खड‍़गे से मांगा इस्तीफा – NavaBharat

Top Hindi News Today Live
Hindi breaking live Hindi Update: कर्नाटक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ठेकेदार सचिन पंचाल की आत्महत्या मामले में राज्य मंत्री प्रियांक खड़गे के इस्तीफे की मांग करते हुए कलबुर्गी के जगत सर्किल से विरोध मार्च निकाला। कर्नाटक विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आर अशोक, कर्नाटक विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष चालवडी नारायणस्वामी, भाजपा नेता सीटी रवि और अन्य भाजपा नेता इस मार्च में भाग ले रहे हैं। देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…
04 Jan 2025 09:59 PM (IST)

04 Jan 2025 09:59 PM (IST)

झारखंड के दुमका में ऑटो और ट्रक की टक्कर, 4 लोगों की मौत

झारखंड के दुमका में ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
04 Jan 2025 08:42 PM (IST)

04 Jan 2025 08:42 PM (IST)

जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे आशीष पटेल और अनुप्रिया पटेल

एनडीए में भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे है। उत्तर प्रदेश प्रदेश की योगी सरकार में चल रहे रस्साकसी के बीच ये मुलाकात अहम मानी जा रही है।
04 Jan 2025 08:04 PM (IST)

04 Jan 2025 08:04 PM (IST)

देवजीत सैकिया ने बीसीसीआई के सचिव पद के लिए भरा नामांकन

देवजीत सैकिया ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं प्रभतेज भाटिया ने कोषाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। ये दोनों अधिकारी अपनी भूमिकाओं में नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं। ऐसे में दोनों की जीत तय मानी जा रही है।
04 Jan 2025 08:01 PM (IST)

04 Jan 2025 08:01 PM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से अजमेर दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से 5 जनवरी को अजमेर दरगाह पर उर्स के दौरान चादर चढ़ाई जाएगी। दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनव्वर खान रविवार को रक्षा मंत्री द्वारा दी गई चादर पेश करेंगे। भाजपा के प्रवक्ता ने बताया कि मुनव्वर खान रविवार को दोपहर 12 बजे जयपुर स्थित अपने आवास से रवाना होंगे और दोपहर 2 बजे अजमेर पहुंचेंगे। चादर पेश करने के बाद राजनाथ सिंह का संदेश पढ़ा जाएगा।
04 Jan 2025 07:40 PM (IST)

04 Jan 2025 07:40 PM (IST)

अतुल सुभाष सुसाइड केस: पत्नी समेत तीनों आरोपियों काे मिली जमानत

अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा और भाई अनुराग को बेंगलुरु उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है। अदालत ने यह फैसला हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सुनाया। बता दें कि तीनों ने पहले कर्नाटक हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।
04 Jan 2025 06:37 PM (IST)

04 Jan 2025 06:37 PM (IST)

मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। शुक्रवार को पता चला कि उनकी हत्या कर दी गई है। शव एक सैप्टिंक टैंक में चुनवाया गया था।
04 Jan 2025 06:04 PM (IST)

04 Jan 2025 06:04 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर हादसे में बढ़ी मृतकों की संख्या, 3 जवान हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में वुलर व्यूपॉइंट के पास सेना का एक वाहन सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। पहले 2 जवानों के मौत की जानकारी सामने आई थी। नई अपडेट के अनुसार इस हादसे में 3 जवान शहीद हो गए है, वहीं 3 अन्य घायल हो गए।
04 Jan 2025 05:14 PM (IST)

04 Jan 2025 05:14 PM (IST)

दिल्ली वक्फ बोर्ड के सीईओ की नियुक्ति को मिली मंजूरी

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के सीईओ की नियुक्ति को मंजूरी दी है। आदेश में कहा गया है कि आईएएस अधिकारी अजीमुल हक को दिल्ली जल बोर्ड के सदस्य (प्रशासन) के रूप में अपने काम के अलावा दिल्ली वक्फ बोर्ड के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जा सकता है।
04 Jan 2025 04:57 PM (IST)

04 Jan 2025 04:57 PM (IST)

18 जनवरी को पटना में होगी RJD की बैठक

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू यादव ने 18 जनवरी को पटना में एक बड़ी बैठक बुलाई है। इस संबंध में पार्टी के महासचिव अब्दुलबारी सिद्दिकी ने एक पत्र भी जारी कर बताया कि पार्टी अध्यक्ष के आदेश पर यह बैठक बुलाई गई है और पार्टी के सभी बड़े नेताओं को इसमें शामिल होना आवश्यक है।
04 Jan 2025 04:17 PM (IST)

04 Jan 2025 04:17 PM (IST)

एक्टर अल्लू अर्जुन पहुंचे कोर्ट

अभिनेता अल्लू अर्जुन हैदराबाद के नामपल्ली में मेट्रोपॉलिटन क्रिमिनल कोर्ट पहुंचे। एक्टर को संध्या थिएटर घटना मामले में कल कोर्ट ने नियमित जमानत दी थी। वह आज जमानत राशि जमा करेंगे। इसी के सिलसिले में वे कोर्ट पहुंचे हैं।
04 Jan 2025 04:14 PM (IST)

04 Jan 2025 04:14 PM (IST)

ED ने भोपाल में 4.68 करोड़ रुपये की कुर्क की

ईडी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत भोपाल में स्वर्गीय उमेश कुमार गांधी (तत्कालीन डीआईजी जेल, भोपाल) और परिवार के सदस्यों और सहयोगियों की 4.68 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।
04 Jan 2025 03:50 PM (IST)

04 Jan 2025 03:44 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में खाई में गिरा सेना का ट्रक, 2 जवानों की मौत

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में भारतीय सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में दो जवानों की मौत खबर सामने आ रही है। वहीं तीन जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पतार लेकर जाया गया है। घटना स्थल पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के कई जवान बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News