बीस किलोमीटर दूर नदी में मिला लापता अंगद का शव – Live Hindustan

पंचदेवरी। कटेया थाना क्षेत्र के गिरधर पोईया गांव से लापता सात वर्षीय अंगद कुमार का शव शुक्रवार की सुबह फुलवरिया थाना क्षेत्र के अमवा घाट के समीप नदी से बरामद किया गया। वह पिछले तीन दिनों से लापता था।
अमवा घाट के पास स्थानीय मल्लाहों ने मछली पकड़ने के लिए नदी में लकड़ी की अर्सी (पहाई) लगा रखी थी। शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने पहुंचे मल्लाहों की नजर अर्सी में फंसे एक बच्चे के शव पर पड़ी। इसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में शव की पहचान गिरधर पोईया गांव निवासी मिथिलेश यादव के सात वर्षीय पुत्र अंगद कुमार के रूप में की गई।
ज्ञात हो कि बुधवार की दोपहर अंगद अपनी मां रूबी देवी के साथ खेत पर गया था। इसी दौरान वह घर जाने की बात कहकर वहां से निकल गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में डेरवा स्थित झरही नदी के किनारे उसके कपड़े और चप्पल मिले। जिसके बाद नदी में डूबने की आशंका जताते हुए प्रशासन को सूचना दी गई।
शाम को ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार को एसआई जमीरुद्दीन खान के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और सुबह से शाम तक करीब आठ घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने डेरवा झरही नदी से लेकर लगभग तीन किलोमीटर दक्षिण स्थित श्रीपुर तक नदी के विभिन्न हिस्सों में नाव और विशेष उपकरणों की सहायता से गहन तलाशी ली, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला था।
शव मिलने के बाद परिजनों में मची चीख पुकार शुक्रवार सुबह शव मिलने की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मिथिलेश यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। गांव के लोग लगातार परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। घटना के बाद पूरे गिरधर पोईया गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिनों से बड़ी संख्या में लोग बच्चे की तलाश में जुटे थे और सभी उसके सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे थे। (रिपोर्ट-निराला ओझा)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News