Love Affair Drama: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां प्रेमी से शादी की जिद में 18 साल की युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. युवती ने पत्र फेंककर प्रेमी को बुलाने की मांग की. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को मौके पर लाई, तब युवती नीचे उतरी.
Trending Photos
Maharajganj News Today: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अपने प्रेमी से शादी की जिद में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती को नीचे उतारने के लिए पुलिस और ग्रामीणों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. आखिरकार जब पुलिस प्रेमी युवक को मौके पर लेकर पहुंची, तब कई घंटे बाद युवती टावर से नीचे उतरी. जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
दरअसल, यह पूरा मामला महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के है. यहां रहने वाली 18 साल की एक मुस्लिम युवती का दूसरे गांव के रहने वाले युवक से काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती उस युवक से शादी करना चाहती थी. बताया जा रहा है कि युवती का प्रेमी भी शादी के लिए तैयार बताया जा रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक, इसी बीच युवक के परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. जब इस बात की जानकारी युवती को मिली, तो वह भड़क गई और युवक को पाने के लिए जान जोखिम में डालने का फैसला कर लिया. बताया जा रहा है कि शुक्रवार (27 फरवरी) सुबह युवती बुर्का पहनकर गांव के पास लगे एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. जब ग्रामीणों की नजर टावर पर चढ़ी युवती पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.
यह भी पढ़ें: मुस्लिम महिला फैजिया तोपची जिसके धमाके की आवाज़ से पूरा शहर करता है सेहरी और इफ्तारी
फिर क्या था, ग्रामीण युवती को नीचे उतारने की मिन्नत करने लगे. इसके बाद टावर के ऊपर से उसने एक पत्र नीचे फेंका. उस पत्र में प्रेमी युवक का मोबाइल नंबर और उसके पिता का नाम लिखा हुआ था. युवती ने पत्र में यह भी लिखा कि अगर युवक वापस नहीं आया तो वह जहर खाकर अपनी जान दे देगी. यह सुनकर मौके पर मौजूद लोग सकते में आ गए और इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्र मिलने के बाद युवक के तलाश में जुट गई. करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस ने युवक को ढूंढकर मौके पर बुलाया. युवक के पहुंचने के बाद युवती टावर से नीचे उतर आई. करीब तीन घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और युवती को सकुशल उसके घर भेज दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: त्योहारों पर गोकशी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, NSA कार्रवाई सही ठहराई
रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.