ABP Network, जो भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद मीडिया ग्रुप्स में से एक है, आज से अपना पांचवां Ideas of India Summit शुरू कर रहा है. ये समिट 27 और 28 फरवरी 2026 को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में हो रहा है. इस बार का थीम है ‘The New World Order‘ यानी नई दुनिया का नया नियम. दुनिया तेजी से बदल रही है और इस समिट में भारत की आवाज, विजन और उसकी भूमिका पर गहरी बातचीत होगी.
ABP Network 2003 से निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता करता आ रहा है. इसका मकसद है समाज को सूचित, खुला और सशक्त बनाना. Ideas of India Summit इसी विजन का बड़ा हिस्सा है, जहां देश-विदेश के बड़े नेता, पॉलिसी मेकर्स, बिजनेस लीडर्स, इनोवेटर्स, कल्चर आइकॉन्स और ट्रेलब्लेजर्स एक साथ आते हैं. पिछले सालों में ये प्लेटफॉर्म थॉट लीडरशिप का बड़ा मंच बन चुका है, जहां अलग-अलग विचारों से नई दिशा मिलती है.
इस साल क्या खास है?
थीम ‘The New World Order’ पर फोकस है. समिट में पॉलिटिक्स, बिजनेस, कल्चर, टेक्नोलॉजी, सोसाइटी और ग्लोबल थॉट लीडरशिप पर पावरफुल डायलॉग होंगे. ये देखेंगे कि दुनिया कैसे बदल रही है और भारत 2047 तक अपनी आत्मनिर्भर इकोनॉमी, दिल से दिल तक की कहानियां, इकोनॉमिक प्रोग्रेस और कल्चरल ट्रांसफॉर्मेशन के साथ कैसे आगे बढ़ रहा है.
27 फरवरी को क्या-क्या कार्यक्रम होंगे?
यह कार्यक्रम 27 फरवरी को सुबह 10:00 बजे दीप प्रज्वलन से शुरू होगा. इसके ठीक बाद मेघना मिश्रा सरस्वती वंदना गाएंगी. इसके बाद ABP Network के मुख्य संपादक अतिदेब सरकार स्वागत भाषण देंगे. पहले ही दिन अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर बड़े नाम मंच साझा करेंगे. अमेरिका-भारत संबंधों पर शिकागो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जॉन मियरशाइमर और चीन के नजरिये पर त्सिंगहुआ विश्वविद्यालय के यान शुएतोंग अपनी बात रखेंगे, जिसका टॉपिक रहेगा ‘यूएस और इंडिया: ए वेरी रॉकी रिलेशनशिप’. वैश्विक नेतृत्व और बदलते विश्व व्यवस्था पर भी विशेष सत्र आयोजित होंगे.
‘Neighbours on Fire’ सत्र में नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में भारत के पूर्व राजदूत क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करेंगे. वहीं ‘The New World Order’ सत्र में दुनिया की बदलती राजनीतिक और सामरिक परिस्थितियों का विश्लेषण किया जाएगा. भारत-पाकिस्तान संबंधों पर पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत और पूर्व आईएसआई प्रमुख असद दुर्रानी के बीच चर्चा खास आकर्षण होगी.
कहां और कैसे देखें?
समिट लाइव देखने के लिए ABPLive.com पर जाएं. ABP के चैनल्स और सोशल मीडिया पर भी लाइव कवरेज होगा. ये सिर्फ बातचीत नहीं, बल्कि भारत की सोच को नई दिशा देने वाला इवेंट है. ABP Network का ये प्रयास दिखाता है कि कैसे मीडिया बड़े सवालों पर डिस्कशन करा सकता है. अगर आप भारत के फ्यूचर में इंटरेस्टेड हैं, तो ये समिट मिस न करें.
महाराष्ट्र से रोहिंग्या को बाहर करने के सवाल पर फडणवीस ने कहा, ‘हमने कार्रवाई शुरू की है. ये कैसे आते हैं, इसके बारे में जांच की. बांग्लादेश के साथ लंबा बॉर्डर है, उस बॉर्डर से ये पश्चिम बंगाल आते हैं और जिन जिलों में पश्चिम बंगाल सरकार इनको मदद करती हैं, वहां कागजात तैयार कर मुंबई आते हैं. और यहां के स्लम में रहना शुरू करते हैं. आज तक के इतिहास में हमने सबसे ज्यादा बांग्लादेशी पकड़कर बांग्लादेश भेजे हैं. हम लोग इन लोगों को ढूंढ रहे हैं. आईआईटी बॉम्बे के साथ मिलकर एआई का टूल तैयार कर रहे हैं. जिससे बहुत जल्द जांच कर पाएंगे कि ये बंगाली मुस्लिम हैं या बांग्लादेश से आए हैं. उन्होंने कहा कि जब तक पश्चिम बंगाल सरकार इसमें मदद नहीं करती तब तक इसे पूरा करना मुश्किल है.’
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री ने अगले कई राज्यों में रणनीति तैयार करने और उत्तर प्रदेश में ब्राहम्ण चेहेरे के तौर पर प्रचार करने के सवाल पर कहा, ‘हमारे पार रणनीतिकार दिल्ली में मौजूद हैं, हम उसमें मदद के लिए होते है. 2 मार्च को मैं पश्चिम बंगाल जा रहा हूं. वहां काम करूंगा. यूपी को लेकर कहा, यूपी ने बार-बार यह दिखाया है कि सारे के सारे हिंदुत्व और सनातन के साथ हैं. हम आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे.’
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.