—विज्ञापन—
Rashifal 4 February 2026: आज 4 फरवरी 2026, दिन बुधवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है? इसके बारे में आप दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 4 फरवरी 2026 का राशिफल.
मेष राशि – आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है इसके कारण आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है. आपको वक्स मिलेगा लेकिन ऑफिस के काम के कारण परेशान रह सकते हैं.
वृषभ राशि – धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आप सूझबूझ से काम करें. बेवजह की उलझन से दूर रहें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं.
मिथुन राशि – आप निवेश करने का सोच रहे हैं तो इससे पहले सोच-विचार कर लें. किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें. आप घर के कामों में व्यस्त रह सकते हैं.
कर्क राशि – सेहत के लिहाज से कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिन खुशनुमान रहेगा. आपको जीवनसाथी के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है.
सिंह राशि – आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिन अच्छा बीतेगा. आप बहुत अधिक खर्च कर रहे थे तो आज पैसों की जरूरत पड़ सकती है. इससे आपको पैसों की अहमियत समझ आएगी. आपका जीवनसाथी के साथ तनाव चल रहा था तो हालात बदल सकते हैं.
कन्या राशि – कन्या राशि वालों को व्यापार में मुनाफा हो सकता है इससे व्यापारियों को लाभ मिलेगा. आपके जीवनसाथी की सेहत खराब होने से तनाव और चिंता बढ़ सकती है. आपको अपने से बड़े लोगों से मिलने की जरूरत से इससे सामाजिक दायरा बढ़ेगा.
तुला राशि – सेहत को लेकर तनाव हो सकता है इससे बचने के लिए नियमित व्यायाम करें. आप आर्थिक तौर पर परेशान हैं तो आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है. आप अपने कामों को निपटाने की कोशिश करें.
वृश्चिक राशि – आप पैसे कमा सकते हैं लेकिन इन्हें खर्च करने की बजाय जमा करने की कोशिश करें. दिमाग को शांत रखें और आपको अचानक से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार करें.
धनु राशि – आपको किसी का सहयोग मिल सकता है इससे आपका उत्साह बढ़ जाएगा. कारोबारियों का खास लाभ होगा. आपको निवेश से फायदा होगा. आपका जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है. इससो लेकर सावधान रहें.
मकर राशि – किसी पुराने निवेश से आपको लाभ मिल सकता है. आपके साथी की सेहत खराब हो सकती है इसके कारण आपको चिंता हो सकती है. शादीशुदा लोगों को जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
कुंभ राशि – आप किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देन में फंसने से बचें. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं. नई योजनाओं पर काम करें. जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आप खाली समय में फिल्म देख सकते हैं.
मीन राशि – ऐसे लोग जिन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है उन्हें धन की प्राप्ति हो सकती है. आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है. जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है. आपको पार्नटर को मनाने की कोशिश करनी चाहिए. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in