Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाने के मिल्की टोला स्थित एक घर से 140 पुड़िया स्मैक के साथ रविवार की रात महिला समेत दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। धंधेबाजों की पहचान सादपुरा मिल्की टोला निवासी प्रियंका स्वरूप और सादपुरा दुर्गा स्थान निवासी बिक्रम कुमार के रूप में हुई। इनके घर के कमरे में रखे अलमारी के बगल में दीवार के एक सुराख की जांच की गई तो वहां से काले रंग की पॉलीथिन में रखी भूरे रंग के स्मैक की 140 पुड़िया बरामद हुईं। इधर, काजी मोहम्मदपुर थानेदार चंद्र भूषण कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play