मिसाइल-ड्रोन या UFO… 50 साल बाद तेहरान में फिर दिखा रहस्यमयी नजारा, आसमान में चमकती लाइटों ने बढ़ाई हलचल – Bharat24live

Shubham Raja
Date: 21-09-26 19:56
Tehran Mysterious Lights: सोशल मीडिया पर ईरान की राजधानी तेहरान के कुछ रहस्यमयी वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं. इनमें आसमान में कई रंगों की चमकीली लाइटें मंडराती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि ये वीडियो 20 सितंबर को रिकॉर्ड किए गए थे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि यह घटना तेहरान के आजादेगन एक्सप्रेसवे के पास हुई. हालांकि, इस रहस्यमयी चीज की सही जगह, ऊंचाई, रफ्तार या आकार को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
ईरानी अधिकारियों ने भी अब तक इसकी पहचान को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. यह भी साफ नहीं है कि अधिकारियों ने इसे किसी संभावित खतरे के तौर पर देखा है या नहीं. ये वीडियो ऐसे समय सामने आए हैं, जब ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव बढ़ा हुआ है.
आसमान में दिखीं रहस्यमयी लाइटें
वीडियो में दिखाई दे रही लाइटों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि ये किसी मिलिट्री ड्रोन या एक साथ उड़ रहे कई ड्रोन की लाइटें हो सकती हैं. वहीं, ‘साइबर न्यूज’ के मुताबिक, कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि कहीं ये पतंग या दूर से दिखाई दे रही कोई दूसरी चीज तो नहीं है.
20 सितंबर को ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच दोनों देशों की ओर से एक-दूसरे को नई चेतावनियां दी गईं. ‘रॉयटर्स’ के मुताबिक, ईरानी सेना ने चेतावनी दी कि अगर ईरान पर दोबारा हमला हुआ तो वह इलाके में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और अमेरिकी हितों को निशाना बनाकर जवाब दे सकती है. वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग ने भी इस क्षेत्र में यात्रा करने वालों को फ्लाइट रद्द होने, एयरस्पेस बंद होने और दूसरी परेशानियों को लेकर चेतावनी दी है.
A number of videos are circulating showing an unidentified object in the skies above Tehran, Iran, it’s not immediately clear what is being filmed. pic.twitter.com/bHNAQGFPNv
50 साल पहले भी तेहरान में दिखी थी ऐसी ही रोशनी
इन नए वीडियो ने सितंबर 1976 में तेहरान के आसमान में देखी गई एक चर्चित हवाई घटना की याद दिला दी है. 19 सितंबर 1976 को ईरानी अधिकारियों ने आसमान में एक चमकीली चीज देखे जाने की जानकारी दी थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना की जांच के लिए ईरान ने F-4 फाइटर जेट भेजे थे. बाद में यह मामला UFO पर रिसर्च करने वाले लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.
अमेरिकी सरकार की ओर से सार्वजनिक किए गए रिकॉर्ड में भी 1976 की इस घटना से जुड़ी रिपोर्ट मौजूद हैं. अमेरिकी नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के आर्काइव में ‘जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ की रिपोर्ट, ‘डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी’ का सारांश और अमेरिकी डिफेंस अटैची की रिपोर्ट शामिल है.
UFO वाले दावे में कितनी सच्चाई?
इन दस्तावेजों से इतना पता चलता है कि 1976 में तेहरान के आसमान में दिखाई दी उस चीज की आधिकारिक रिपोर्ट हुई थी और उसकी जांच भी की गई थी. हालांकि, ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह कहा जा सके कि करीब 50 साल पहले दिखाई दी वह चीज और इस हफ्ते तेहरान में रिकॉर्ड की गई लाइटों के बीच कोई संबंध है.
वहीं, सामने आए नए वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हुई है. अभी इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिखाई दे रही चीज कोई अज्ञात विमान, मिलिट्री ड्रोन या किसी तरह की असामान्य वस्तु है.
ये भी पढ़ें- Russia Election: रूस के चुनाव में पुतिन की पार्टी का दबदबा, 450 में से 355 सीटों पर किया कब्जा
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News