Nawada News: नवादा में युवती से दुष्कर्म, शौच के लिए गई पीड़िता को चचेरे जीजा ने बनाया हवस का शिकार; आरोपी… – Zee News

Nawada News: नवादा में शौच के लिए घर से निकली युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी उपेंद्र कुमार पीड़िता का दूर का चचेरा जीजा लगता है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Trending Photos
Nawada News: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. गुरुवार (26 फरवरी) को शौच के लिए घर से निकली युवती को एक युवक ने मारपीट कर जबरन सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता अपने घर से करीब 300 मीटर दूर शौच करने गई थी, तभी पहले से मौजूद आरोपी उपेंद्र कुमार ने उसे पकड़ लिया.

दुपट्टे से मुंह बांधा और दुष्कर्म किया
आरोपी ने युवती को जमीन पर पटक दिया, उसके दुपट्टे से मुंह बांधा और मारपीट कर दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने तत्काल कार्रवाई की. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी उपेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी उपेंद्र कुमार मेसकौर का निवासी है और दो बच्चों का पिता है. वह रिश्ते में पीड़िता का दूर का चचेरा जीजा लगता है.

यह भी पढ़ें: जनता का ऐसा प्यार कि विदाई बन गई ‘बारात’, हाथी पर बैठकर विदा हुए लखीसराय के SHO

Add Zee News as a Preferred Source

पीड़िता का मेडिकल जांच
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है. इस घटना के बाद नरहट थाना क्षेत्र के गांवों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अकेले बाहर निकलने में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं. यह घटना नवादा जिले में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की श्रृंखला में एक और कड़ी है.
रिपोर्ट: यशवंत सिन्हा
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News