दुल्हन को गोद में उठाया और बुरी तरह गिर गया दूल्हा…सामने आया वीडियो – AajTak

Feedback
शादी के पलों को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. आज के रील वाले जमाने में हर खास पल को कैद करने का जुनून बढ़ गया है.दूल्हन की एंट्री से लेकर दूल्हे के डांस तक सबकुछ कैमरे में कैद होता है ताकि ये लम्हे हमेशा-हमेशा के लिए याद रह सकें. लेकिन कई बार यही यादगार बनाने की कोशिशें ऐसी गलती बना देती हैं, जिन्हें देखकर लोग हंसने लगते हैं.
कुछ ऐसा ही हुआ एक शादी में, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में दूल्हे का ओवर कॉन्फिडेंस उस पर भारी पड़ जाता है. हुआ यूं कि दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर ले जाने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में पूरा प्लान गड़बड़ा जाता है.
वायरल क्लिप में दिखाई देता है कि दूल्हा जयमाला से ठीक पहले ‘पुष्पा’ फिल्म वाला फेमस स्टेप करके सबका ध्यान खींचने की कोशिश करता है. इसके बाद वह स्टेज से नीचे उतरता है और दुल्हन को गोद में उठा लेता है. शुरुआत में सब ठीक लगता है, लेकिन जैसे ही वह सीढ़ियों पर कदम रखता है, संतुलन बिगड़ जाता है और दोनों जमीन पर गिर पड़ते हैं. आसपास खड़े लोग तुरंत उन्हें संभालने के लिए दौड़ पड़ते हैं. यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
देखें वायरल वीडियो
जिंदगी मे इतना ओवर कॉन्फिडेंस नहीं होना चाहिए 😄😄🤗😛 pic.twitter.com/r1viqLvP9K
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @hindugj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. हालांकि वीडियो किस जगह का है, यह साफ नहीं हो पाया है. लेकिन इंटरनेट पर लोग इस क्लिप पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा-दूल्हा इंप्रेशन मारने चला था, लेकिन खुद ही फंस गया. वहीं किसी ने चुटकी लेते हुए कहा-भाई ने शादी के ही दिन बीवी के डांट सुनने का पूरा इंतजाम कर दिया.
वीडियो को देखकर साफ महसूस होता है कि कभी-कभी ओवर कॉन्फिडेंस भी शादी जैसे खास मौकों पर बड़ी मुसीबत बन सकता है. हालांकि गनीमत रही कि दोनों को ज्यादा चोट नहीं लगी. लेकिन यह यादगार पल अब सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन खूब कर रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News