माध्यम-तकनीक बदलेंगे, हिंदी पत्रकारिता के मूल सदैव प्रासंगिक रहेंगे : डॉ. प्रज्ञा – Hindustan

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) में ‘हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: विरासत से नवाचार तक’ विषयक दो दिवसीय संगोष्ठी आयोजित हुई। भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद् (आईसीएचआर) के सहयोग से हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप व तकनीक के उपयोग पर विचार रखे। दो दिनों में छह तकनीकी सत्रों में 32 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। जिनमें एआई, फेक न्यूज, डीपफेक और मीडिया नैतिकता समेत कई विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। संस्थान की कुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने कहा कि माध्यम और तकनीक बदल सकते हैं, लेकिन पत्रकारिता के मूल सदैव प्रासंगिक रहेंगे। बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप आईआईएमसी ने पारंपरिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ न्यू मीडिया, रणनीतिक संचार, स्वास्थ्य संचार, मीडिया एवं संचार शासन तथा कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जैसे नए व उभरते क्षेत्रों में भी पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।एमडीयू
के पूर्व कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने न्यू मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा की, जबकि भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के पूर्व कुलपति प्रो. राकेश मोहन जोशी ने ‘उदंत मार्तंड’ से लेकर आज तक की भाषा यात्रा पर प्रकाश डाला। आईआईएमसी के कुलसचिव एल मधु नाग ने कहा कि यह संगोष्ठी हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उसकी विरासत, वर्तमान स्वरूप एवं भविष्य के नवाचारों पर गहन चिंतन मनन का एक महत्वपूर्ण मंच रहा। इसमें आईसीएचआर के निदेशक (शोध एवं प्रशासन) ओमजी उपाध्याय भी शामिल हुए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News