Agra News: यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर आगरा के खंदौली में सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ धरने पर बैठ …और पढ़ें
यूजीसी रोलबैक की मांग पर खंदौली में ग्रामीणों का धरना।
सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मुड़ी चौराहे पर जुटे।
मुड़ी चौराहे पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात।
जागरण संवाददाता, आगरा। Agra News: यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर आंदाेलन कर रहे सैकडों ग्रामीण रविवार की सुबह खंदौली में धरने पर बैठ गए। पूर्व एलान के तहत बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मुड़ी चौराहे पर पहुंचे, ट्रैक्टरों को सड़क किनारे खड़ा करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस प्रदर्शन के दौरान कई युवा आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे के ऊपर चढ़ गए और दोनों का रास्ता जाम कर दिया। इस कारण वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब आधा घंंटा तक लोग परेशान रहे। पुलिस ने रास्ता सुचारू कराया। वहीं दोपहर में नाऊ की सराय पर पथराव हो गया। इसके बाद पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। लाठियां फटकार कर उपद्रव करने वालों को खदेड़ा गया।
रविवार को यूजीसी बिल को लेकर हंगामे व बवाल की आशंका को देखते हुए मुड़ी चौराहे पर भारी पुलिस-पीएसी तैनात किया गया था। अधिकारी धरना देते प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए पहुंचे। एक्सप्रेसवे पर जाम की बात को पुलिस नकार रही है। पुलिस का कहना है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर किसी भी प्रकार का प्रदर्शन नहीं हो रहा है न ही जाम किया गया है। एक्सप्रेस-वे पर यातायात सुचारू रूप से संचालित है। एहतियातन कमिश्नरेट आगरा के सभी प्रमुख चौराहों एवं प्रदर्शन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस की टीम तैनात
यूजीसी रोलबैक को लेकर सवर्ण समाज एवं विभिन्न संगठनों द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। शुक्रवार को बड़़ी संख्या में विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। जिस पर हाईवे से लेकर शहर तक जगह-जगह पुलिस एवं पीएसी तैनात रही थी। सुबह से लेकर शाम तक जगह-जगह प्रदर्शन और हंगामा हुआ था। एत्मादपुर के सवाईं गांव में पुलिस और पीएसी तैनात रही थी।
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लगी कतार।
इसी क्रम में विभिन्न संगठनों एवं ग्रामीणाें द्वारा रविवार सुबह खंदौली के मुड़़ी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया गया था। सतर्कता के चलते पुलिस और पीएसी वहां पर पहले से तैनात थी। दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ ग्रामीण रविवार सुबह दस बजे मुड़ी चौराहे पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियाें से बातचीत करके उनसे धरना प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- आगरा मेट्रो निर्माण में लापरवाही: महिला पर गिरा Metro का मलबा, बाल-बाल बचा परिवार
यह भी पढ़ें- आगरा में किसानों का फर्जी खाता खोल डकार गए 20 करोड़ का अनुदान, उद्यान विभाग के पूर्व उप निदेशक पर उठे सवाल