तेलंगाना में डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बनी वोल्वो कार, जिंदा जले मशहूर न्यूरोसर्जन – Jagran

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में एक भीषण सड़क हादसे में हैदराबाद के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. कासकुर्ती जगदीश की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई।
प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. कासकुर्ती जगदीश की कार में जलकर मौत।
सूर्यापेट में डिवाइडर से टकराने के बाद वोल्वो कार में लगी आग।
खम्मम-हैदराबाद हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना से सूर्यापेट जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रविवार की सुबह यहां एक भीषण सड़क हादसे में हैदराबाद के एक प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन कसाकुर्ती जगदीश की जिंदा जलकर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार में डिवाइडर से टकराने के बाद आग लग गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 7:15 बजे खम्मम-हैदराबाद हाईवे पर सूर्यपेट के पिल्लामरी के पास हुई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर की तेज रफ्तार वोल्वो कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।
बता दें कि घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचती और आग पर काबू पाती, तब तक पूरी कार जल चुकी थी और अंदर बैठे डॉक्टर की दम घुटने और आग में झुलसने से मौत हो चुकी थी।
कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए मृतक की पहचान डॉ. कासकुर्ती जगदीश के रूप में हुई है। वे खम्मम के ममता अस्पताल में न्यूरोसर्जन के रूप में कार्यरत थे और रविवार को अपना काम खत्म कर परिवार से मिलने खम्मम से हैदराबाद लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते वक्त डॉक्टर को झपकी आ गई होगी, जिसकी वजह से नियंत्रण खोने पर यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम ने जले हुए अवशेषों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News