Balrampur Fire: यूपी के बलरामपुर में एक दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में दहशत फैल गई. लोग इधर से उधर भागने लगे. एक के बाद एक धमाके के बाद लोग सहम गए.
Trending Photos
पवन कुमार तिवारी/ बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के थाना ललिया क्षेत्र के कोड़री चौराहे पर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे गैस सिलेंडर की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही दुकान में रखे कई सिलेंडर एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा. धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और लोग घरों से बाहर निकल आए.
कैसे लगी दुकान में आग?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग बजरंगी गुप्ता पुत्र स्वामीनाथ गुप्ता की दुकान में लगी. सिलेंडरों में विस्फोट के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग की चपेट में आकर बजरंगी गुप्ता की माता झुलस गईं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
हो सकता था बड़ा हादसा
थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. बताया गया कि दुकान पर सीएससी के माध्यम से गैस सिलेंडर की बिक्री की जा रही थी. राहत की बात यह रही कि आग पास की कपड़े की दुकान तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और सुरक्षा मानकों की भी पड़ताल की जा रही है.
UP Weather: यूपी में महीने के आखिरी दिन की ‘हॉट’ विदाई, होली से पहले ही तप रहा बांदा…अभी से पारा 33.6 के पार, जानें IMD अपडेट
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी . उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
UP Encounter: कसाना गैंग का कुख्यात शूटर कल्लू मुठभेड़ में ढेर, दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे, 50 हजार का था इनाम
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.