AI समिट में बवाल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को कल मिल सकती है जमानत – AajTak

Feedback
दिल्ली में हुए AI समिट के दौरान भारत मंडपम परिसर में हुए प्रदर्शन के मामले में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. लेकिन रविवार को उनकी रिहाई संभव है. तब तक दिल्ली पुलिस उनकी जमानत के दस्तावेजों और ज़मानतियों का सत्यापन भी कर लेगी. कोर्ट ने जमानत के लिए दिए गए डाक्यूमेंट और जमानती के वेरिफिकेशन का आदेश दिया है. वेरिफिकेशन के बाद ही कोर्ट रिहाई का आदेश जारी करेगा.
क्या बोली पुलिस?
पुलिस ने कहा कि 13 आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है इसलिए वेरिफिकेशन रविवार तक पूरा नहीं हो पाएगा. हमें इसके लिए और समय चाहिए. उदयभानु चिब के वेरिफिकेशन होने तक अंतरिम रिहाई की मांग कोर्ट ने ठुकरा दी. उदय भानु चिब को आधी रात के बाद चली सुनवाई में जमानत पर रिहाई के आदेश मिल गए थे. 
जमानती दस्तावेजों और ज़मानतियों के सत्यापन के लिए कल रविवार को पटियाला हाउस अदालत में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष फिर पेश किया जाएगा. कागजी कार्रवाई की पुष्टि के बाद चिब और अन्य आरोपी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया जाएगा.
अदालत ने क्या कहा?
आईवाईसी की कानूनी टीम के सूत्रों ने कहा कि वे गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों के लिए भी जमानत याचिका दायर करेंगे, जिन्हें कल पेश किया जाएगा. चिब के लिए जमानत आदेश में अदालत ने कहा है कि पुलिस हिरासत को आगे बढ़ाने का कोई ठोस कारण नहीं दिया गया है. चिब फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. जमानती दस्तावेजों की सत्यापन कार्रवाई पूरी होने पर रिहाई हो जाएगी. रविवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सुबह करीब 11 बजे सुनवाई हो सकती है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News