Patna News: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में NSUI का जलवा, शांतनु शेखर अध्यक्ष और खुशी कुमारी महासचिव… – Zee News

Patna News: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई (NSUI) ने अध्यक्ष और महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल की है. अध्यक्ष पद पर NSUI के शांतनु शेखर को जीत मिली है.
Trending Photos
Patna News: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणामों में इस बार मिला-जुला समीकरण देखने को मिला, जिसमें एनएसयूआई (NSUI) ने अध्यक्ष और महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कब्जा जमाया है. अध्यक्ष पद पर NSUI के शांतनु शेखर ने 2896 मत हासिल कर छात्र जदयू के प्रिंस कुमार (1400 मत) को 1496 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी.अपनी जीत के बाद शांतनु ने इसका श्रेय राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि वे परिसर में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

उपाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला
वहीं, महासचिव पद पर NSUI की खुशी कुमारी ने 2164 मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी प्रत्युष राज को 553 वोटों से हराया और इस जीत को विश्वविद्यालय के आम छात्रों की जीत करार दिया. उन्होंने जीत पर पटना विश्वविद्यालय के सभी छात्रों को बधाई दी और कहा कि ये मेरी जीत नहीं, छात्रों की जीत है. छात्रों की समस्या को दूर करने के लिए मेरी जिम्मेदारी होगी तो मैं उसे निभाऊंगी.

दूसरी ओर, उपाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला जहां निर्दलीय उम्मीदवार (टीम ओसामा) शिफत फैज ने 1568 मतों के साथ जीत दर्ज की. उन्होंने छात्र जदयू के आयुष हर्ष को महज 71 वोटों से मात दी और प्राथमिकता के तौर पर कैंपस सुरक्षा, मेस के खाने में सुधार और छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड की उपलब्धता जैसे बुनियादी मुद्दों को उठाया.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Bagaha News: रामनगर में आपसी विवाद सुलझाने गए शख्स की ईंट से पीटकर हत्या
संयुक्त सचिव के पद पर एबीवीपी (ABVP) के अभिषेक कुमार ने 2143 मत पाकर NSUI के मनोवर आज़म को 392 वोटों से पराजित किया. इसके अलावा, ABVP के हर्षवर्धन कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं, जिन्होंने कैंपस में अच्छे प्लेसमेंट और बेहतर फैकल्टी के लिए सभी जीते हुए प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया है. 
रिपोर्ट: प्रिंस सूरज
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News