Kaimur News: NH-19 पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, जमशेदपुर से वाराणसी जा रहे 3 यात्रियों… – Zee News

Kaimur News: कैमूर में NH-19 पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत होने की खबर है. इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है, जिनका इलाज किया जा रहा है. 
Trending Photos
Kaimur News: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-19 पर नशेज के निकट बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए. बस जमशेदपुर से वाराणसी जा रही थी, जिसमें लगभग 70-75 यात्री सवार थे. जानकारी मिलते ही कुदरा पुलिस और NHAI की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी गई.

हादसे में तीन की मौके पर मौत
यात्री बुद्धि सागर पांडे ने बताया कि बस एक होटल पर चाय पीने के बाद करीब 3 किमी आगे बढ़ी ही थी कि विपरीत दिशा से ट्रक डिवाइडर पार कर बस की लेन में आ गया और जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में तीनों मौतें घटनास्थल पर ही हो गईं. मृतकों में दो की पहचान हुई है, वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के दीपक पटेल की नव वर्षीय पुत्री दीक्षिता कुमारी और अरुण कुमार की पत्नी आभा रानी (भूलनपुर, वाराणसी). तीसरी लाश की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें: Bagaha News: रामनगर में आपसी विवाद सुलझाने गए शख्स की ईंट से पीटकर हत्या

Add Zee News as a Preferred Source

रॉन्ग साइड से आ रही थी ट्रक
घायलों में सोनम सरकार (पश्चिम बंगाल), पीपीओती सरकार (पश्चिम बंगाल), स्नेहा (पटना) और सुधीमोती (रांची) शामिल है. इसके अलावा कई घायलों का निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है. कुदरा थाना के एएसआई बी.एन. उपाध्याय ने बताया कि ट्रक रॉन्ग साइड से आया और टक्कर के बाद चालक फरार हो गया. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हादसे की जांच जारी है.
रिपोर्ट: नरेंद्र जायसवाल
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News