Ayatollah Ali Khamenei Dead: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते समय एक महिला टीवी एंकर लाइव प्रसारण में भावुक होकर रो पड़ीं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
Trending Photos
Ayatollah Ali Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबरों के बीच एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है. एक टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण के दौरान महिला एंकर खामेनेई के निधन से जुड़ी रिपोर्ट पढ़ते-पढ़ते रो पड़ीं. बताया जा रहा है कि एंकर खामेनेई को देश के लिए एक मजबूत नेतृत्वकर्ता के रूप में देखती थीं. जैसे ही उन्होंने आधिकारिक बयान का जिक्र किया, उनकी आवाज भर्रा गई और आंखों से आंसू छलक पड़े. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
التلفزيون الإيراني الرسمي يعلن مقتل المرشد علي خامنئي. pic.twitter.com/qXK7WxIHDr
— عاجل السعودية (@3ajel_ksa) March 1, 2026
التلفزيون الإيراني الرسمي يعلن مقتل المرشد علي خامنئي. pic.twitter.com/qXK7WxIHDr
— عاجل السعودية (@3ajel_ksa) March 1, 2026
जानकारी के अनुसार, अली खामेनेई की मौत की खबरो के बीच ईरान ने 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक ईरान के रक्षा मंत्री समेत कई सीनियर कमांडर मारे गए हैं. इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत की खबरों के बीच देश के कुछ हिस्सों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
JUST IN: Civilians in Iran seen celebrating the death of Iranian Supreme Leader Khamenei. pic.twitter.com/tsTn15AN9K
— BRICS News (@BRICSinfo) February 28, 2026
JUST IN: Civilians in Iran seen celebrating the death of Iranian Supreme Leader Khamenei. pic.twitter.com/tsTn15AN9K
— BRICS News (@BRICSinfo) February 28, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ जगहों पर लोगों को सड़कों पर इकट्ठा होकर जश्न मनाते हुए देखा गया. हालांकि जी न्यूज इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. बताया जा रहा है कि कुछ समूहों ने आतिशबाजी की और सरकार विरोधी नारे लगाए. वहीं, कई शहरों में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है.
WATCH: Iranian Americans are waving American and Iranian flags as they celebrate supreme leader Khamenei’s death in Washington, DC.
— Breaking911 (@Breaking911) March 1, 2026
WATCH: Iranian Americans are waving American and Iranian flags as they celebrate supreme leader Khamenei’s death in Washington, DC.
pic.twitter.com/K7XnWzY0mp
— Breaking911 (@Breaking911) March 1, 2026
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत की खबरों के बीच अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में कुछ ईरानी-अमेरिकी समुदाय के लोगों को जश्न मनाते भी देखा गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोग अमेरिकी और ईरानी झंडे लहराते नजर आ रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारी समूहों ने स्वतंत्रता और बदलाव के समर्थन में नारे लगाए. हालांकि इन वीडियो की भी जी न्यूज पुष्टि नहीं करता है. गौरतलब है कि खामेनेई की मौत को लेकर अब तक ईरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है.
शशांक शेखर मिश्रा ज़ी न्यूज में बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है. इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एव…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.