Saptahik Rashi Bhavishya: मार्च 2026 का पहला सप्ताह 2 से 8 मार्च तक रहेगा। इस सप्ताह के पहले ही दिन यानी 2 मार्च की सुबह शुक्र ग्रह कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेगा। इसके अलावा इस सप्ताह में सिर्फ चंद्रमा ही राशि परिवर्तन करेगा। इस पूरे सप्ताह में कुंभ राशि में सूर्य, मंगल और राहु के साथ होने ग्रहण और अंगारक नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। जिसका असर सभी राशियों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
ये भी पढ़ें-
Holi Kab Hai: 3 या 4 मार्च, कब खेलें होली? ज्योतिषियों से जानें सही डेट
इस सप्ताह मेष राशि वालों को सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रोफेशन में सफलता तथा व्यापार में निश्चितता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी और मेल-मिलाप से लाभ होगा। सप्ताह के अंत में किसी रिश्तेदार से कुछ अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवन साथी से शुभ समाचार भी मिलने के योग इस सप्ताह में बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह कुछ चिंता हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
Holika Dahan Date 2026: कन्फ्यूजन खत्म! काशी-उज्जैन के विद्वानों से जानें होलिका दहन की सही तारीख और मुहूर्त
इस सप्ताह वृषभ राशि वाले नए उद्योग स्थापित करने की रूपरेखा बना सकते हैं। कोई बड़ा कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। पार्टनर के व्यवहार से मन दु:खी हो सकता है। सरकारी सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। व्यापारियों के लिए समय ठीक है। कोई बड़ा निवेश करने जा रहे हैं तो समय उपयुक्त है। सप्ताह के अंतिम दिनों में परिवार के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं।
इस सप्ताह नौकरी-धंधे में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में मामूली खटपट होने के योग बनेंगे। प्रेम संबंध असफल हो सकते हैं। सप्ताह के अंत तक सबकुछ ठीक हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में बाधांए उत्पन्न होने के योग बन रहे हैं। इस समय शेयरादि में निवेश न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। विचार सकारात्मक रखें। सप्ताह के आखिरी दिनों में मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
इस राशि के लोगों को इस सप्ताह जमीन-जायदाद से लाभ होगा। करियर संबंधी कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। इनको अपने जीवन साथी से सहयोग और प्रेम दोनों मिलेंगे। व्यापारियों के लिए समय उत्तम है लेकिन निवेश सोच-समझकर ही करें। परिवार का कोई बड़ा सदस्य बीमार हो सकता है।
इस सप्ताह आंशिक धन लाभ होने के योग बनेंगे। आपकी सभी जरुरत पूरी करने के लिए सहयोगी तैयार रहेंगे। कार्य का विस्तार होगा। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। पिता से उत्तम संबंध रहेंगे। इस राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर रोमांटिक मूड में रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्तता ज्यादा रहेगी। नौकरीपेशा लोग अतिआत्मविश्वास में कोई कार्य न करें। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो दवाई समय पर लेते रहें।
इस सप्ताह धन संबंधित बाधाएं आ सकती हैं। परिवार के लिए समय अनुकूल है। शुभ समाचार मिलेंगे। अविवाहितों की शादी तय होने की संभावना है। महिला मित्रों के साथ मैत्री बढ़ेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराने विवाद भी इस सप्ताह थोड़े कम होंगे। स्थाई संपति खरीदने-बेचने से इस सप्ताह बचें। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतें। जरुरी चेकअप अवश्य करवाएं अन्यथा आगे जाकर रोग बड़ा हो सकता है।
इस सप्ताह बिजनेस में ज्यादा लाभ होगा। आप जिन लोगों से अब तक किसी तरह के सहयोग की आशा रखे हुए थे, वे आगे बढ़कर आपकी सहायता करेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए समय शुभ है। कुछ निर्णयों के कारण आगे जाकर परेशानी उत्पन्न होगी। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। यदि आप कोई बड़ा निर्णय लेने जा रहे हैं तो परिजनों से सलाह जरूर लें। प्रोफेशनल लाइफ के लिए यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
यह सप्ताह अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता इस सप्ताह मिल सकती है। परिजनों से कुछ बातों पर विवाद हो सकते हैं। आपकी वाणी से किसी को गहरा मानसिक आघात लग सकता है। सप्ताह के अंत तक आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेमियों के लिए भी समय ठीक नहीं है। वाणी पर संयम रखें। नौकरी पेशा लोगों को सफलता मिलेगी। गरीष्ट भोजन से बचें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में किसी को आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
इस सप्ताह अचानक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता से मतभेद हो सकते हैं। युवाओं को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। आपका पार्टनर कोई सरप्राइज दे सकता है। इस सप्ताह नौकरी में उन्नति होगी और यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिजनों से यदि किसी प्रकार की समस्याएं हैं, तो वह अब भी पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
इस सप्ताह आप मीठी वाणी के प्रयोग से कई लोगों से अच्छे सम्बन्ध बनाएंगे। जीवनसाथी से किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं या किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। इस सप्ताह आपके प्रेम प्रस्ताव सफल होंगे। आपके साथी का मिजाज भी अच्छा ही रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा नहीं रहेगा। धन संंबंधी परेशानियां पूरे सप्ताह रहेगी। वर्क प्लेस पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
इस सप्ताह की शुरुआत में व्यय अधिक होंगे। बड़े भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शत्रु इस समय बढ़ेंगे परन्तु कुछ दिनों में ही समस्याओं का समाधान हो जाएगा। परिजनों के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का मिजाज आपके अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय उपयुक्त है। जोखिमभरे निवेश से बचने का प्रयास करें। नौकरीपेशा के लिए समय मध्यमफलकारी है। ब्लडप्रेशर के मरीज के लिए यह समय चिंताजनक रहेगा।
इस सप्ताह काम की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ प्रसन्नता का माहौल बनेगा। संतान की तरफ से कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। आपको आकस्मिक आय की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अनुकूल संबंध स्थापित होंगे। समय अच्छा बीतेगा। साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रस्ताव के लिए समय अच्छा है। व्यापारियों के लिए सप्ताह बहुत अधिक लाभदायी नहीं है। पुराना रोग फिर उभर सकता है। स्वास्थ्य पर मौसम पर असर दिखाई देगा।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।