People mourn the death of Irans supreme leader Ayatollah Ali Khamenei
Iran News Live: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मातम मना रहे हैं। ईरान ने 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। खामेनेई की मौत पर मातम केवल ईरान तक सीमित नहीं है बल्कि भारत समेत दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं ईरान खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी एयरबेसों को निशाना बना रहा है। इसके चलते अन्य देशों के साथ भी तनाव बढ़ता ही जा रहा है।
हमलों के बाद भड़के हुए ईरान ने भी पड़ोसी देशों में स्थित अमेरिकी एयरबेसों को निशाना बनाया। ये हमले ऐसे समय में हुए जब हाल के हफ्तों में तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिकी युद्धपोत क्षेत्र में तैनात किए जा चुके थे और डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए एक समझौता चाहते थे। यह उस समय हो रहा है जब देश के भीतर भी हालात चुनौतीपूर्ण हैं और राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है।
ईरान के हमलों की वजह से कतर, सऊदी अरब, ईराक और अन्य देशों में भी उसका विरोध हो रहा है। वहीं खबर के मुताबिक यूएई में ईरान के हमले में एक शख्स की मौत भी हो गई है। IRGC ने ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी को नया कमांडर इन चीफ चुन लिया है। ऐसे में युद्ध अभी लंबा खिंचने की संभावना नजर आ रही है। खामेनेई के मारे जाने पर प्रदर्शन की आग भारत तक पहुंच गई है। भारत में कश्मीर, यूपी और कई अन्य जगहों पर शिया मुसलमान सड़कों पर उतर रहे हैं।
यूएन ने की हमले की निंदा
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों की शनिवार को निंदा की और ”क्षेत्र और पूरी दुनिया को संकट से निकालने” के लिए तत्काल फिर से बातचीत शुरू करने का आह्वान किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने आपातकालीन बैठक में कहा कि स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ”वरना व्यापक संघर्ष होने की आशंका है जिसके नागरिकों और क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।” यहां पढ़ें ईरान-इजरायल युद्ध का पूरा मामला…
Iran News in Hindi LIVE: दुबाई में फंसे 84 भारतीय छात्र
Iran News in Hindi LIVE: महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक संस्थान में एमबीए की पढ़ाई करने वाले 84 छात्र पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण दुबई में फंसे हुए हैं। संस्थान ने रविवार को यह जानकारी दी।
‘इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज’ (आईएसबीएस) के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान के छात्र वार्षिक पांच दिवसीय अध्ययन यात्रा के तहत दुबई गए थे।
उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं और उन्हें एक होटल में ठहराया गया है।
Iran News in Hindi LIVE: पाकिस्तान में बवाल, एक प्रदर्शनकारी की मौत
Iran News in Hindi LIVE: खामेनेई की मौत को लेकर कई मुस्लिम देशों में बवाल शुरू हो गया है। पाकिस्तान में कराची में अमेरिका के मिशन में सैकड़ों लोग घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस को गोले दागे और लाठियां भांजी। इस उपद्रव में एक प्रदर्शनकारी के मारे जाने की भी खबर है।
Iran News in Hindi LIVE: कश्मीर में शांति की अपील कर रहे उमर अब्दुल्ला
Iran News in Hindi LIVE: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को शांति बनाए रखने का आग्रह किया। अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका और इजराइल के हमले में खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को कश्मीर के कई हिस्सों में प्रदर्शन शुरू हो गए। उन्होंने कहा कि शिया बहुल इलाकों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी विभिन्न स्थानों में सड़कों पर उतर आए।
Iran News in Hindi LIVE: लखनऊ में भी प्रदर्शन
Iran News in Hindi LIVE: इजरायल और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर का असर रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिला। घंटाघर क्षेत्र के पास बड़ी संख्या में शिया मुसलमान सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई की तस्वीरें हाथ में लेकर नारेबाजी की और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान लोगों ने छाती पीटकर अपना विरोध दर्ज कराया तथा इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए।
Iran News in Hindi LIVE: इतिहास बन गए खामेनेई
Iran News in Hindi LIVE: तीन दशक से अधिक समय से ईरान की सत्ता और राजनीति पर मजबूत पकड़ बनाए रखने वाले सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अब इतिहास बन चुके हैं। अमेरिकी और इजराइली हवाई हमलों में उनकी मौत की खबर ने न केवल पश्चिम एशिया की राजनीति में भूचाल ला दिया है, बल्कि उस नेता के विवादित शासन पर भी नयी बहस छेड़ दी है जिसने 36 वर्षों तक ईरान पर कठोर नियंत्रण बनाए रखा।
Iran News in Hindi LIVE: कैसे चुना जाएगा ईरान का सुप्रीम लीडर
Iran News in Hindi LIVE: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत ने देश के भविष्य को लेकर बेहद महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, मौलवियों की एक समिति को उनके स्थान पर नए नेता के चयन का काम सौंपा गया है।
ईरान के संविधान के तहत 88 सदस्यीय समिति ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ (विशेषज्ञों की सभा) नये सर्वोच्च नेता का चयन करेगी। इस निकाय में केवल शिया धर्मगुरु शामिल होते हैं, जिन्हें हर आठ वर्ष में जनमत के आधार पर चुना जाता है।
कानून के अनुसार, ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ को जल्द से जल्द नये सर्वोच्च नेता का चयन करना होगा। यदि चयन में देरी होता है तो एक नेतृत्व परिषद कार्यभार संभाल सकती है, जिसमें राष्ट्रपति, न्यायपालिका प्रमुख और ‘गार्जियन काउंसिल’ का एक वरिष्ठ सदस्य शामिल होता है।
Iran News in Hindi LIVE करारा जवाब देंगे- ट्रंप
Iran News in Hindi LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हमले तेज न करने की चेतावनी देते हुए रविवार को ऑनलाइन माध्यम से कहा कि अमेरिका ”ऐसी ताकत के साथ जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा।”
ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ के जरिए रविवार को ये टिप्पणियां ऐसे समय में की जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बाद उन्हें धमकियां मिली हैं।
ट्रंप ने लिखा, ”ईरान ने अभी-अभी कहा है कि वे आज बहुत ज़ोरदार हमला करेंगे, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया।”
Iran News Live: अब और तेज होगा हमला- डोनाल्ड ट्रंप
Iran News Live: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में ऐसा हमला होगा कि पहले कभी नहीं हुआ। उन्होने कहा कि ईरान ऐसा हमला देखेगा कि पहले कभी नहीं देखा होगा। ईरान के नए सुप्रीम लीडर के ऐलान की बात डोनाल्ड ट्रंप को रास नहीं आई है।
Iran News Live: ईरान के हमले में यूएई में एक शख्स की मौत
Iran News Live: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इजराइल और अमेरिका के हमले के जवाब में शनिवार को दागे गए कई ईरानी मिसाइलों को रोका। हालांकि इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
संयुक्त अरब अमीरात में हवाई अड्डे और कई अन्य स्थलों को निशाना बनाकर किए गए ईरान के हमलों ने शनिवार रात को लोगों को जगाए रखा।
जायद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
Iran News Live: दिल्ली में ईरान के दूतावास पर झुकाया गया झंडा
Iran News Live: दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास का झंडा भी झुका दिया गया है। खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिनों का शोक घषित किया है। वहीं खामेनेई की मौत का मातम भारत में भी कई जगहों पर मनाया जा रहा है। कश्मीर में लोग खामेनेई की तस्वीरों के साथ सड़कों पर उतर पड़े।
Iran News Live: यूरोप की भी कई उड़ाने रद्द
Iran News Live: टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच अपनी अमेरिका और यूरोप जाने वाली 22 और उड़ानों को रविवार को रद्द करने की घोषणा की।
एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों एक पर बताया कि उसकी दिल्ली से बर्मिंघम, एम्सटर्डम, जुरिक, मिलान, वियना और कोपनहेगन जाने वाली एक-एक उड़ानें रद्द रहेंगी।
इसके अलावा दिल्ली से लंदन हिथ्रो जाने वाली दो उड़ानें और फ्रैंकफर्ट जाने वाली एक उड़ान रद्द रहेगी। मुंबई से लंदन हिथ्रो जाने वाली एक उड़ान भी रद्द रहेगी। इन सभी मार्गों पर वापसी की उड़ानें भी रद्द करने की उसने घोषणा की है।
Iran News Live: खामेनेई के बेटे होंगे नए सुप्रीम लीडर
Iran News Live: ईरान ने अपने नए सुप्रीम लीडर का ऐलान भी कर दिया है। ईरान का कहना है कि अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई अब नए सुप्रीम लीडर होंगे। हालांकि देखना यह है कि अमेरिका के गले यह कैसे उतरेगा।
Iran News Live: कैसे बनाया जाएगा नया सुप्रीम लीडर
Iran News Live: खामेनेई की मृत्यु के बाद, एक नए उत्तराधिकारी का चयन धार्मिक निकाय, विशेषज्ञों की सभा द्वारा किया जाना है।
विश्लेषकों के अनुसार, संभावना है कि उनकी जगह और भी कट्टरपंथी नेतृत्व आ सकता है। साथ ही, यह भी संभव है कि लोगों के सड़कों पर उतरने से अशांति और बढ़ सकती है। ईरान में अतीत में आर्थिक स्थितियों और राजनीतिक परिवर्तन की मांगों को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
Iran News Live: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की हमले की निंदा
Iran News Live: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने इजरायल और अमेरिका के हमले की निंदा की है। एँतोनिय गुतारेस नेक कहा, अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। उन्होंने बहरीन, इराक, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करने के लिए ईरान के जवाबी हमलों की भी निंदा की। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वाल्ट्ज ने कहा कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई वैध थी।
Khamenei news LIVE: इराक का भी हमला
Khamenei news LIVE: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इराक ने भी ईरान में हमला शुरू कर दियाहै। एक दिन पहले ही ईरान ने इराक स्थित अमेरिका के मिलिट्री बेस को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद इराक भी ईरान पर भड़का हुआ है।
Khamenei news LIVE: ईरान पर भारी दबाव
Khamenei news LIVE: इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान में सुप्रीम लीडर को लेकर बड़ा दबाव है। बताया यह भी जा रहा है कि अमेरिका से वापस आकर रजा पहलवी के बेटे सुप्रीम लीडर हो सकते हैं। ईरान में पिछले दिनों खामेनेई के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान भी पहलवी ऐक्टिव रहते थे।
Khamenei news LIVE: कश्मीर में भी शुरू हो गए प्रदर्शन
Khamenei news LIVE: अमेरिकी-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को कश्मीर के कई हिस्सों में प्रदर्शन शुरू हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शिया बहुल इलाकों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।
Khamenei news LIVE: ईरान की सड़कों पर उतरे लोग, हाथ में खामेनेई की तस्वीरें
Khamenei news LIVE: ईरान में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद लोग सड़कों पर उतरे हैं। लोग अमेरिका और इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों के हाथ में पोस्टर और बैनर हैं।
Khamenei news LIVE: नए कमांडर इन चीफ का ऐलान
Khamenei news LIVE: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और शीर्ष कमांडरों की मौत के बाद ईरान ने नए कमांडर इन चीफ का ऐलान कर दिया है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ईरान के नए कमांडर इन चीफ होंगे।
Khamenei news LIVE: हमले जारी रहेंगे- डोनाल्ड ट्रंप
Khamenei news LIVE: खामेनेई की मौत को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर हमले अब भी जारी रहेंगे। वहीं ईरान की सरकारी मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। ईरान में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
Khamenei news LIVE: ईरान बोला- बदला लिया जाएगा
Khamenei news LIVE: ईरान की सेना ने भी अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। सेना ने कहा है कि सुप्रीम लीडर की मौत का ब दला जरूर लिया जाएगा। बता दें कि 1989 से ही खामेनेई इस पद पर थे। सुन्नी मुसलमानों के बीच उनकी काफी लोकप्रियता थी।
Khamenei news LIVE: ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक
Khamenei news LIVE: अली खामेनेई की मौत की खबरो के बीच ईरान ने 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ईरान के रक्षा मंत्री समेत कई सीनियर कमांडर मारे गए हैं। वहीं अब सवाल उठ रहा है कि अली खामेनेई की मौत के बाद अगला सुप्रीम लीडर कौन बनेगा।
Khamenei news LIVE: हूती विद्रोही भी हमले को तैयार
Khamenei news LIVE: यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने ईरान के समर्थन में समुद्री मार्गों और इजराइल पर मिसाइल एवं ड्रोन हमले फिर से शुरू करने का फैसला किया है। हूती विद्रोहियों के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बात नाम उजागर न करने की शर्त पर कही क्योंकि हूती नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कतर, संयुक्त अरब अमीरात और इजराइल में अमेरिकी दूतावासों या वाणिज्य दूतावासों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उन्होंने कर्मचारियों को अपने घरों में ही सुरक्षित रहने के लिए कहा है और सभी अमेरिकियों को ”अगले आदेश तक ऐसा ही करने” की सलाह दी है।
Khamenei news LIVE: ईरानी मीडिया ने भी की खामेनेई की मौत की पुष्टि
Khamenei news LIVE: इजरायल और अमेरिका के बाद अब ईरानी मीडिया ने भी अली खामेनेई की मौतकी पुष्टि कर दी है। इजरायल और अमेरिका के हमले में ईरान के रक्षा मंत्री समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए हैं। वहीं 1979 से सत्ता के शीर्ष पर बैठे अली खामेनेई का भी खात्मा हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play