जंग के बीच UAE में फंसीं अक्षय कुमार की हीरोइन, बोलीं- डरावने हालात, लौटना चाहती हैं घर – AajTak

Feedback
ईरान में हुए अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से पूरे मिडिल ईस्ट में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं. ईरान ने यूएस और इजरायल के हमलों के जवाब में मिडिल ईस्ट के कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमला कर दिया है. UAE में कई जगह लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं. ऐसे में मिडिल ईस्ट के लोगों के बीच डर का माहौल है. जंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी UAE फंसी हुई हैं. उन्होंने अब वहां के हालातों के बारे में जानकारी दी है. 
ईशा गुप्ता ने दिया अपडेट
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके अपने बारे में जानकारी दी है. एक्ट्रेस ने लिखा- हालचाल पूछने और मैसेजेस भेजने वाले सभी लोगों से माफी मांगना चाहती हूं, क्योंकि मैं आपको रिप्लाई नहीं दे पाई. हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं. हालात डरावने और काफी मुश्किल हैं. ईश्वर हमारी रक्षा कर रहा है. 
ईशा ने आगे लिखा- हमें विश्वास है कि यूएई का रक्षा मंत्रालय, सुरक्षा और बचाव कार्य में अपना बेस्ट कर रहा है. फंसे हुए सभी लोगों और बाकी सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं. उम्मीद है कि जल्द ही घर लौट आऊंगी. 
 
ईशा गुप्ता फिलहाल UAE में किस जगह हैं उन्होंने पोस्ट में इस बात की जानकारी तो नहीं दी है. मगर अपनी दूसरी पोस्ट में उन्होंने अबू धाबी लिखकर हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है, जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस अबू धाबी में हैं. 
 
 
ईशा गुप्ता की बात करें तो वो बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. ईशा अपने करियर में हमशक्ल, बेबी, पलटन, टोटल धमाल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने फिल्म रुस्तम में अक्षय कुमार संग काम किया था. ईशा को बॉबी देओल की फेमस सीरीज ‘आश्रम’ में भी देखा गया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News