अमेरिका और इसराइल के हमले में ख़ामेनेई, रक्षा मंत्री और रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख मारे गए, ट्रंप ने दी ये चेतावनी – BBC

इमेज स्रोत, Reuters
अमेरिका और इसराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो गई है. इसके साथ ही ईरानी सेना के चीफ़ ऑफ स्टाफ़ अब्दुल रहीम मौसवी और रक्षा मंत्री मेजर जनरल अज़ीज नासिरजादेह भी मारे गए हैं.
ईरान की इलिट सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख जनरल मोहम्मद पाकपो और कुछ सीनियर कमांडरों के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है.
शनिवार को अमेरिका और इसराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए थे और रविवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई की मौत को लेकर दावा किया था.
इसके बाद ईरान के सरकारी मीडिया ने ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि की थी.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ईरान के सरकारी टीवी के प्रेज़ेंटर ने रोते हुए ख़ामेनेई की मौत की घोषणा की और बताया देश में 40 दिनों का शोक रहेगा.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक ख़ामेनेई अब मर चुके हैं."
वहीं अमेरिका में बीबीसी के न्यूज़ पार्टनर सीबीएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हमलों में तक़रीबन 40 ईरानी अधिकारी मारे गए हैं.
समाप्त
इसराइल ने कहा है कि उसने कई वरिष्ठ अफ़सरों को मार दिया है, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के प्रमुख भी शामिल हैं.
इमेज स्रोत, ARMIN KARAMI/Middle East Images/AFP via Getty Image
अमेरिका और इसराइल के हमले मे ईरानी सेना का शीर्ष नेतृत्व भी मारा गया है.
ईरानी टेलीविजन की रिपोर्ट में कहा गया है देश के सशस्त्र बलों के चीफ़ ऑफ स्टाफ अब्दुलरहीम मौसवी हवाई हमलों में मारे गए.
ईरान ने यह भी पुष्टि की है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपो की भी हमले में मौत हो गई है.
रक्षा मंत्री मेजर जनरल अज़ीज नासिरज़ादेह भी मारे गए हैं.
सुप्रीम डिफेंस काउंसिल के चेयरैन अली शमख़ानी की भी मौत हो गई है.
सरकारी मीडिया ने यह भी बताया है कि ख़ामेनेई की बेटी, दामाद और पोते या पोती की भी इस हमले में मौत हो गई.
एक खुफिया स्रोत और एक सैन्य स्रोत ने सीबीएस न्यूज़ को बताया है कि इन हमलों में कुल मिलाकर लगभग 40 ईरानी अधिकारी मारे गए हैं.
इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock
मशहूर हस्तियों की कहानी पूरी तसल्ली और इत्मीनान से इरफ़ान के साथ.
एपिसोड
समाप्त
दूसरी ओर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का एक बयान सामने आया है जिसमें उसने चेतावनी दी है कि वो अमेरिकी अड्डों और इसराइल पर हमला करेगा.
इस बयान में कहा गया है, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान की आर्म्ड फ़ोर्स के इतिहास का सबसे ख़तरनाक हमला कुछ ही पलों में कब्ज़े वाले इलाक़ों और अमेरिकी आतंकवादी अड्डों की ओर शुरू होगा."
इस पर ट्रंप ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका पलटवार करेगा.
उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत ज़ोरदार हमला करेंगे, इतना ज़ोरदार जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया. लेकिन, बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन पर ऐसा ज़ोरदार हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया."
वहीं सरकारी टीवी चैनलों पर प्रेज़ेंटर्स के पढ़े गए बयानों से ये पता चला है कि ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया है कि आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की शनिवार तड़के उनके दफ़्तर में मौत हुई, जब वह "अपने कामकाज में व्यस्त थे."
वहीं बीबीसी वेरिफ़ाई ने सैटेलाइट तस्वीरों का इस्तेमाल करते हुए यह भी पुष्टि की है कि तेहरान में ख़ामेनेई के दफ़्तर लीडरशिप हाउस कंपाउंड के कई हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुँचा है.
ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) से जुड़ी तसनीम न्यूज़ एजेंसी ने कहा है कि ख़ामेनेई की अपने दफ़्तर में हुई मौत इस बात का सबूत है कि उनके कहीं छिप जाने की ख़बरें "दुश्मनों का मनोवैज्ञानिक युद्ध" थीं.
इमेज स्रोत, Reuters
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा, "ख़ामेनेई, जो इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक थे, अब मर चुके हैं. यह सिर्फ़ ईरान के लोगों के लिए ही न्याय नहीं है, बल्कि उन महान अमेरिकियों और दुनिया के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें ख़ामेनेई और उनके खूनी गिरोह ने मार डाला या घायल कर दिया."
"वह हमारी खुफ़िया और अत्याधुनिक ट्रैकिंग प्रणालियों से बच नहीं सके, और इसराइल के साथ मिलकर किए गए अभियान में, न तो वे और न ही उनके साथ मारे गए दूसरे नेता कुछ कर सके."
"यह ईरान के लोगों के लिए अपने देश को वापस लेने का अब तक का सबसे बड़ा मौका है. हमें सुनने में आ रहा है कि उनके कई आईआरजीसी, सैन्य अधिकारी और अन्य सुरक्षा व पुलिस बल अब लड़ना नहीं चाहते और हमसे सुरक्षा (इम्युनिटी) मांग रहे हैं. जैसा कि मैंने कल रात कहा था- 'अभी वे सुरक्षा पा सकते हैं, लेकिन बाद में उन्हें सिर्फ़ मौत मिलेगी'."
"उम्मीद है कि आईआरजीसी और पुलिस शांतिपूर्वक ईरान के देशभक्तों के साथ मिल जाएँगे और एक इकाई की तरह देश को उस महानता तक वापस ले जाएँगे, जिसके वह लायक है. यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होनी चाहिए, क्योंकि सिर्फ़ ख़ामेनेई की मौत ही नहीं, बल्कि देश एक ही दिन में बहुत हद तक बर्बाद यहाँ तक कि लगभग मिट चुका है."
"हालाँकि, भारी और सटीक बमबारी पूरे हफ़्ते या जितनी देर तक ज़रूरी हो, बिना रुके जारी रहेगी, ताकि हम पूरे मध्य पूर्व में और वास्तव में दुनिया में शांति के अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें."
वहीं ख़ामेनेई की मौत से जुड़े दावों के बाद ईरान के कराज शहर में कथित तौर पर लोगों को जश्न मनाते देखा गया है.
एक सोशल मीडिया वीडियो, जिसे एक्स पर साझा किया गया और उसे बीबीसी फ़ारसी ने सत्यापित भी किया है, उसमें कुछ इरानियों को कराज में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत की रिपोर्ट के बाद जश्न मनाते देखा गया है. हालांकि यह सब डोनाल्ड ट्रंप के एक्स पर पोस्ट करने से पहले हुआ था.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News