IND vs WI T20 WC Live Score: कोलकाता में बुमराह के बाद पंड्या का कहर, रदरफोर्ड भी आउट – AajTak

Feedback
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 52वां मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. विंडीज ने 196 रनों का टारगेट भारत के सामने रखा है. भारत बिना किसी बदलाव के इस मैच में उतरा है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाली सुपर-8 की ये भिड़ंत दोनों ही टीमों के लिए क्वार्टर फाइनल के जैसे है. क्योंकि ये मैच जो भी जीतेगा वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. हारने वाली टीम के लिए ये वर्ल्ड कप यहीं खत्म हो जाएगा. अब भारत की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
ऐसे चल रही है वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी
पहले बैटिंग के लिए वेस्टइंडीज के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज शाई होप और रोस्टन चेज की जोड़ी मैदान में पहुंची. दोनों ने संभली शुरुआत की. 5वां ओवर लेकर बुमराह आए. उन्होंने एक मौका बनाया. लेकिन अभिषेक शर्मा ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया. 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 45-0 था. 9वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई, जब उन्होंने शाई होप को बोल्ड किया. होप ने 33 गेंद में 32 रन बनाए. 68 के स्कोर पर विंडीज को पहला झटका लगा. 10 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 82-1 था.
इसके बाद बुमराह ने विंडीज को 12वें ओवर में दूसरा झटका दिया. 102 के स्कोर पर बुमराह ने हेटमायर का विकेट झटका. हेटमायर 12 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए. इसी ओवर में बुमराह ने विंडीज को एक और झटका दिया और चेज को भी चलता कर दिया. चेज 40 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद 15वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने रदरफोर्ड का विकेट झटका और विंडीज को चौथा झटका दे दिया. रदरफोर्ड 14 रन ही बना सके. लेकिन इसके बाद पॉवेल और जेसन होल्डर के बीच कमाल की साझेदारी हुई. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. दोनों के बीच 35 गेंद में 76 रनों की साझेदारी हुई. और दोनों ने टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 तक पहुंचाया. 
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप, रोस्टन चेज़, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.
दोनों टीमें पावर-हिटिंग में आगे
भारत और वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट की दो सबसे खतरनाक सिक्स मारने वाली टीमें हैं. वेस्टइंडीज ने 66 और भारत ने 63 छक्के लगाए हैं. दोनों टीमों को सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ परेशानी हुई.
भारत को स्लोअर गेंदों पर दिक्कत हुई है, जबकि वेस्टइंडीज शॉर्ट बॉल के खिलाफ संघर्ष करती दिखी है. लेकिन दोनों टीमों ने जरूरत पड़ने पर मैच जिताने वाले प्रदर्शन भी किए हैं.
दबाव किस पर ज्यादा?
भारत पर तीन तरह का दबाव है. डिफेंडिंग चैंपियन होने का, पिछले दो साल की सबसे मजबूत टीम होने का और मेजबान होने का. चेन्नई में टीम ने लय पकड़ी, लेकिन असली परीक्षा अब कोलकाता में है.
वहीं वेस्टइंडीज की पहचान टी20 की खतरनाक टीम की रही है. भले ही टीम में बड़े नाम कम हो गए हों, लेकिन इस फॉर्मेट में वे कभी भी मैच पलट सकते हैं.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच ‘करो या मरो’ की जंग, यहां देखें हर गेंद का अपडेट
पिच और मौसम रिपोर्ट
सैमी ने पिच को देखकर कहा कि विकेट थोड़ा सूखा लग रहा है, हालांकि हल्की हरियाली भी है. यह इस मैदान पर टूर्नामेंट का पहला शाम 7 बजे वाला मैच है, इसलिए पहले के औसत स्कोर से ज्यादा अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. पिछले हफ्ते बारिश हुई थी, लेकिन रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News