Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता । कायाकल्प योजना के तहत छपरा सदर अस्पताल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ भवन, परिसर की साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा।
कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल के विभिन्न हिस्सों की व्यवस्था को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाया जाएगा। भवन की स्थिति में सुधार के साथ अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। मरीजों के बैठने, उनके परिजनों की सुविधा और अस्पताल में आने-जाने के दौरान होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए भी आवश्यक सुधार किए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर कृष्ण मोहन दुबे ने बताया कि अस्पताल का रंग रोगन और मरीजों की सुविधा भी बढ़ाई जाएगी।
1926 लीटर से अधिक शराब बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार छपरा, हमारे संवाददाता। सारण पुलिस की ओर से चलाये जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाये गये विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 1926.71 लीटर अवैध शराब बरामद की और छह शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 850 लीटर देसी शराब और 1076.71 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब के अवैध कारोबार में प्रयुक्त वाहनों को भी जब्त किया गया है। अभियान के दौरान पुलिस ने दो स्कार्पियो-कार, पांच मोटरसाइकिल और एक कार बरामद की है।
जिले के सभी थानों में रोज होगा रोल कॉल, पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की होगी समीक्षा छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने व पुलिसकर्मियों में अनुशासन और कर्तव्य के प्रति तत्परता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक दिन थानों में रोल कॉल का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्षों द्वारा नियमित रूप से रोल कॉल कराया जा रहा है। रोल कॉल के दौरान थानों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, जिम्मेदारियों और क्षेत्र में उनकी भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play