भास्कर न्यूज | चक्रधरपुर
चक्रधरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद रविवार को सांसद जोबा माझी के पंप रोड स्थित आवास पहुंचे। यहां पार्षदों ने सांसद जोबा माझी से आशीर्वाद लिया। वहीं सांसद, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी व उदय माझी ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को जीत की बधाई देते हुए सभी को फूलों का गुलदस्ता देकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर सांसद और विधायक ने पार्षदों से परिचय प्राप्त किया। सांसद जोबा माझी ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा जीत के बाद सभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। कहा कि हम सभी को मिलकर चक्रधरपुर नगर को सुंदर और विकासशील बनाना है। सांसद ने नगर के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए बताया कि एक दिन पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव भी मिलने आये थे, उन्हें भी पूर्ण सहयोग का भरोसा दी हूं। अपने अनुभव साझा करते हुए सांसद ने बताया कि 1995 में पहली बार विधायक चुने जाने के बाद काम कैसे करना है, कहां से फंड आएगा, किस काम के लिए किस विभाग से संपर्क करना है इस बारे में कोई जानकारी नहीं था। पटना सचिवालय में भटकते रहते थे। लेकिन धीरे-धीरे सब समझ आ गया। उन्होंने कहा कार्य योजना तैयार कीजिए, नगर को चमकता चक्रधरपुर बनाना है।
वहीं विधायक जगत माझी ने भी पार्षदों को सहयोग का वादा करते हुए कहा जनता के लिए खड़े रहना है। कहा जहां भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम साथ रहेंगे जहां बड़ी योजना लाना है हो या फंड। कहा क्षेत्र का भ्रमण करते रहे, समन्वय स्थापित करें पांच साल काम करने के लिए बहुत होता है।
सांसद आवास पहुंचे वाले पार्षदों में एस पुष्पलता, रवि कुमार बांकिरा, विनय कुमार बर्मन, प्रीति होरो, पूजा गिरि, गौतम रवानी, सीताराम तैसुम, मंजू मिंज, राजेश्वरी मुखी, रानी रजक उपस्थित रही।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.